UP Chunav Live: काउंटिंग को लेकर सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे के लिए की गई विशेष तैयारी, देखें अपडेट्स

यूपी में सातों चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. अलग-अलग एग्जिट पोल को लेकर कमोबेश समान कयास लगाए जा रहे हैं. ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के हर जिले में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं. बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
7:40 PM. 9 Mar 22 2:10 PM. 9 Mar

10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी : CP

कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं. स्ट्रॉन्ग रूम चुनाव पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे के आस-पास खोला जाएगा. 10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है.

7:40 PM. 9 Mar 22 2:10 PM. 9 Mar

लेखपाल को ईवीएम सील करने के सामान के साथ पकड़ा

उन्नाव में लेखपाल के पास से ईवीएम को सील करने का सामान बरामद किया गया है. सपा कार्यकर्ताओं ने इसके बाद से ही हंगामा काटना शुरू कर दिया.

7:40 PM. 9 Mar 22 2:10 PM. 9 Mar

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाई सतर्क

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के हर जिले में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं. वे उस मार्ग से होकर गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रहे हैं.

7:40 PM. 9 Mar 22 2:10 PM. 9 Mar

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाई सतर्क

7:40 PM. 9 Mar 22 2:10 PM. 9 Mar

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति की राजनीति करते हैं.

12:59 AM. 9 Mar 22 7:29 PM. 8 Mar

सपा सुप्रीमो ने मीडिया को बताया क्यों रच रहे साजिश 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से कई बूथों पर हो रही धांधलियों को रोकने के लिए बताया गया. उनसे कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई मगर एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई. अब जनता को आगे आकर अपने मतदान की रक्षा करनी होगी. उन्होंने अपनी पार्टी सहित गठबंधन के अन्य नेताओं व प्रत्याशियों को कम से कम तीन दिन तक ईवीएम की रक्षा करने की अपील की.

मुख्य बातें

यूपी में सातों चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. अलग-अलग एग्जिट पोल को लेकर कमोबेश समान कयास लगाए जा रहे हैं. ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के हर जिले में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं. बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >