मुख्य बातें
UP Vidhansabha Chunav 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पल-पल बदल रहे समीकरणों को समझने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
UP Vidhansabha Chunav 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पल-पल बदल रहे समीकरणों को समझने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

UP Chunav 2022 Live Updates: UP चुनाव पर कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग, BSP महासचिव सतीश चंद्र का बड़ा दावा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मीडिया से कहा कि बसपा साल 2022 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने पूरे जोश के साथ कहा कि इस बार के चुनाव में बसपा ही सरकार बनाएगी.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ गठबंधन हो गया है. हमने अखिलेश यादव को नेता चुन लिया है. अब हम सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव को 2022 में सीएम बनाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची और सुझाव अखिलेश यादव को दे दी गई है. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का हमेशा सम्मान रहा है. वे जो कहेंगे वही होगा.
BJP Door to Door Campaigning: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से बताई गई सभी गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा. सोमवार से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे.
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि जल्द ही सीट बंटवारे को अंतिम घोषणा कर दी जाएगी. सपा के साथ मिलकर ही यूपी से भाजपा को हराएंगे. उन्होंने कहा कि दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.
दिल्ली में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी. इसमें पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर मंत्रणा की जाएगी. शाम 7 बजे वर्चुअली होने वाली इस मीटिंग में कई अहम मसलों पर चर्चा की जाएगी.
BJP विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने सोमवार को सपा ज्वाइन की. बदायूं के बिल्सी से BJP विधायक राधाकृष्ण शर्मा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी ज्वाइन कराई. बीते कई दिनों से विधायक राधाकृष्ण शर्मा को लेकर कयास हो रहे थे कि वे पार्टी को छोड़ने वाले हैं. इस दौरान उनके समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ली.
Bareilly BJP MLA Pandit RK Sharma: भाजपा विधायक पंडित आरके शर्मा ने सपा का थामा दामन, बरेली मंडल के जनपद बदायूं की बिल्सी विधानसभा से विधायक पंडित आरके शर्मा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है.उनको सोमवार दोपहर लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया.बरेली की आंवला विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे.इससे पहले 2007 में बसपा के टिकट पर आंवला से विधायक बन चुके हैं.
UP Vidhansabha Chunav 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पल-पल बदल रहे समीकरणों को समझने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…