LIVE UP Chunav: आतंकवादियों को गले लगाते थे अखिलेश यादव- जेपी नड्डा

सबकी नजर अब छठे चरण (Sixth Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
4:00 AM. 1 Mar 22 10:30 PM. 28 Feb

आतंकवादियों को संरक्षण देते थे अखिलेश यादव- जेपी नड्डा

चंदौली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए आतंकवादियों को संरक्षण देते थे, उनके खिलाफ मुकदमे वापस लेते थे और उन्हें गले लगाते थे.

4:00 AM. 1 Mar 22 10:30 PM. 28 Feb

हम पांच चरण में दोहरा शतक लगा चुके हैं- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बस्ती के लोग बदलाव चाहते हैं, वे भाजपा के झूठ से तंग आ चुके हैं. गोरखपुर में विकास की भूख है.. बीजेपी को पता होना चाहिए कि इस बार लोग हमें बहुमत दे रहे हैं… हम पहले ही 5 चरणों में दो शतक लगा चुके हैं, अब आगे बढ़ रहे हैं.

4:00 AM. 1 Mar 22 10:30 PM. 28 Feb

कुछ लोग भगवा को निशाना बना रहे हैं- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवा भारतीयता की पहचान है और मुझे इसे पहनकर गर्व महसूस होता है लेकिन कुछ लोग भगवा को निशाना बना रहे हैं.

10:14 PM. 28 Feb 22 4:44 PM. 28 Feb

सपाइयों का आरोप : स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा गया

लखनऊ के अंबेडकरनगर पार्क में बनाए गए स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एडीएम की गाड़ी में कुछ ऐसे सामान मिले हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा गया है. हालांकि, अभी इस संबंध में विस्तृत सूचना नहीं मिली है.

10:14 PM. 28 Feb 22 4:44 PM. 28 Feb

PM मोदी बोलेे- जातिवाद के जंगल में नहीं उलझेगा पूर्वांचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बलिया के किसानों के खातों में 700 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. यहां के लोगों का विकास होता रहे, यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है.

10:14 PM. 28 Feb 22 4:44 PM. 28 Feb

बलिया में पीएम मोदी कर रहे जनसभा

बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों ने यूपी की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. बलिया की बहन-बेटियों को एक समय में घर से निकलने में दिक्कत होती थी. आज यूपी में ऐसे लोगों पर कानून की नजर है. पूर्वांचल में अहम बलिया की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में यहां की जनता ने काफी दिक्कतोंं का सामना किया है.

मुख्य बातें

सबकी नजर अब छठे चरण (Sixth Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >