UP Chunav Live: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सबकी नजर अब 3 मार्च को होने वाले छठे चरण (Sixth Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
UP Chunav Live: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Live Updates
3:14 AM. 3 Mar 229:44 PM. 2 Mar
अशोक मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया
कुशीनगर के फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कियाहै. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब विशुनपुरा थाना क्षेत्र में अशोक मौर्य मतदाता सूची देने गए थे. विशुनपुरा पुलिस ने उन्हें दुदही से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी मंगलवार को पथराव करने के मामले को लेकर हुई है.
3:14 AM. 3 Mar 229:44 PM. 2 Mar
भाजपा यूपी भी बुरी तरह हार रही है- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में काले झंडे दिखाने पर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा के बिगड़े हालात हैं क्योंकि दीदी-भइया साथ हैं. भाजपा प.बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है, इसीलिए ममता बनर्जी को बनारस में काले झंडे दिखा रही है. ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है क्योंकि वो जानते हैं कि वो यूपी भी बुरी तरह हार रहे हैं.
3:14 AM. 3 Mar 229:44 PM. 2 Mar
गंगा आरती में शामिल हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं.
3:14 AM. 3 Mar 229:44 PM. 2 Mar
ममता बनर्जी आक्रोशित होकर सीढ़ियों पर बैठीं
वाराणासी पहुंचीं ममता बनर्जी का दशाश्वमेध घाट पर विरोध का सामना करना पड़ा. जब वह घाट पर पहुंचीं तो कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. इससे परेशान होकर ममता बनर्जी घाट की सीढ़ियों पर बैठ गईं. इस दौरान वह गुस्से में दिखीं.
12:31 AM. 3 Mar 227:01 PM. 2 Mar
ममता बनर्जी को दिखाया गया काला झंडा
वाराणसी में ममता बनर्जी का कई जगह विरोध हुआ है. उन्हें चेतागंज और गोदौलिया चौराहे पर काला झंडा दिखाया गया.
11:46 PM. 2 Mar 226:16 PM. 2 Mar
ममता बनर्जी कल करेंगी वाराणसी में प्रचार
सातवें चरण के चुनाव में वाराणसी में भी चुनाव होना है. इस अंतिम चरण के रण में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथ देने के लिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी पहुंच चुकी हैं.
मुख्य बातें
सबकी नजर अब 3 मार्च को होने वाले छठे चरण (Sixth Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।