UP Chunav 2022 Live Updates: किसानों की हत्या करने वाला जमानत पर, प्रदर्शनकारी किसान जेल में- जयंत चौधरी

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया. दूसरे चरण में नौ जिले की 55 सीटों पर मतदान हुआ. इसी के साथ SP, BJP, BSP और कांग्रेस सहित अन्य दलों की नजर तीसरे चरण के मतदान पर है. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

3:21 AM. 16 Feb 22 3:21 AM. 16 Feb

जयंत चौधरी ने बीजेपी पर बोला हमला

हाथरस में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि निर्दोष किसानों की हत्या करने वाला (आशीष मिश्रा) जमानत पर बाहर है और खुलेआम घूम सकता है. उनके पिता गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी स्थानों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं. दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी किसान अभी भी जेल में हैं.

10:57 PM. 15 Feb 22 10:57 PM. 15 Feb

‘सपा-भाजपा दोनों जातीय दंगे करा कर लोगों को बांटती हैं’

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर मैनपुरी शहर के कुरावली रोड स्थित बीएन गार्डन में चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों की एक ही बात है. दोनों जातीय दंगे करा लोगों को आपस में बांटने का काम करते रहे हैं.

8:13 PM. 15 Feb 22 8:13 PM. 15 Feb

पहले-दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ- अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण के चुनाव 20 फरवरी को होना है. इस बीच मैनपुरी में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि, पहले-दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है. बीजेपी के 300 पार के संकल्प की नींव पड़ चुकी है. डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है. सपा ने वैक्सीन पर भ्रम फैलाया था.

8:13 PM. 15 Feb 22 8:13 PM. 15 Feb

अब होली-दिवाली गैस सिलेंडर फ्री मिलेगा- अमित शाह

औरैया में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले बिजली नहीं आती थी. अब 24 घंटे बिजली आती है. उन्होंने कहा कि कोरोना में मोदी जी ने मुफ्त राशन दिया. गरीब के घर का चूल्हा नहीं बुझने दिया. मोदी जी ने महिलाओं को सिलेंडर दिया. अब होली,दिवाली गैस सिलेंडर फ्री मिलेगा. साथ ही कहा कि 1.41 करोड़ गरीबों को बिजली पहुंचाई गई

8:13 PM. 15 Feb 22 8:13 PM. 15 Feb

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

कासगंज में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जब हम नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का काम करते हैं तो SP चुनाव आयोग को शिकायत करती है. हम एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं, सरकार बनेगी और अगले 5 वर्ष में 2 करोड़ नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का काम किया जाएगा.

8:13 PM. 15 Feb 22 8:13 PM. 15 Feb

राजभर को धमकी के मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार को शिवपुर विधानसभा से सपा और सुभासपा पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार अरविंद राजभर नामांकन करने अपने पिता ओपी राजभर के साथ पहुंचे थे. आरोप है कि नामांकन करने के दौरान अधिवक्ताओं के एक गुट ने हंगामा और गाली गलौज किया. साथ ही जान से मारने की धमरी दी. मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

8:13 PM. 15 Feb 22 8:13 PM. 15 Feb

कांग्रेस-बीएसपी के चक्कर में मत आना- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा ने बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी के लोग बाबा साहब के रास्ते से भटक गए हैं. कांग्रेस-बीएसपी की सरकार बननी नहीं है इनके चक्कर में मत आना. किसी भी अन्य दल का इस बार खाता नहीं खुलेगा रायबरेली में, इस बार साइकिल सबसे आगे चल रही है.

5:21 PM. 15 Feb 22 5:21 PM. 15 Feb

कन्नौज में स्टूडेंट्स को बांटे गए स्मार्टफोन पर बवाल

कन्नौज में एक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन बांटे गए. इसकी सूचना जब स्थानीय सपा पदाधिकारियों को हुई तो वे इसे आदर्श आचार संहिता का मामला बताकर हंगामा करने लगे. उन्होंने इस मसले पर जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने की मांग की है.

5:21 PM. 15 Feb 22 5:21 PM. 15 Feb

रायबरेली में किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे दौरा

रायबरेली में किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार को दौरा करके किसानों से बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील करेंगे. भाकियू नेता राकेश टिकैत यूपी में ‘भाजपा को चुनाव में सजा दो’ अभियान चला रहे हैं. वहीं, दोपहर तीन बजे राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी

5:21 PM. 15 Feb 22 5:21 PM. 15 Feb

दूसरा चरण : बदले गए ईवीएम और वीवीपैट 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में सभी 23404 मतदेय स्थलों के लिए मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम एवं वीवीपैट तथा अलग-अलग जनपदों में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी. मतदान के दौरान जहां से भी शिकायत प्राप्त हुई हैं, वहां तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट को बदला गया.जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉक पोल के दौरान कुल 1.29 प्रतिशत बीयू, 0.85 प्रतिशत सीयू एवं 1.30 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये एवं मतदान प्रारम्भ होने के पश्चात सायं 5:00 बजे तक कुल 0.41 प्रतिशत बीयू, 0.41 प्रतिशत सीयू एवं 1.55 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये. चुनाव पूरी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया एवं किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

5:21 PM. 15 Feb 22 5:21 PM. 15 Feb

चुनाव आयोग आज जारी करेगा सटीक आंकड़े 

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का दावा करते हुए 64.42 प्रतिशत मतदान की बात कही. लेकिन, यह अनुमानित आंकड़ा है. वहीं आयोग मंगलवार यानी 15 फरवरी की दोपहर सटीक आंकड़े जारी कर सकता है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदाऊं और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान चल हुआ है.

5:21 PM. 15 Feb 22 5:21 PM. 15 Feb

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करेंगे ताबड़तोड़ दौरेेेे…

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार को चुनावी दौरे पर हैं. वे करीब तीन जिलों में जनसभा करेंगे. वहीं, उन्नाव में भी उनकी एक रैली का आयोजन होना है.

मुख्य बातें

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया. दूसरे चरण में नौ जिले की 55 सीटों पर मतदान हुआ. इसी के साथ SP, BJP, BSP और कांग्रेस सहित अन्य दलों की नजर तीसरे चरण के मतदान पर है. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >