UP Chunav 2022: रूदौली विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. अयोध्या जिले में आने वाले रूदौली विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अयोध्या जिले में शाम 5 बजे तक 58.01 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. अयोध्या जिले में आने वाले रूदौली विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अयोध्या जिले में शाम 5 बजे तक 58.01 प्रतिशत मतदान हुआ.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला में रुदौली विधानसभा सीट है. इस नगर की स्थापना राजा रुद्रमल्ल पासी की ओर से किया गया था. राजा रुद्रमल्ल पासी के सम्मान में इसको रुद्रावली के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर प्राचीन हनुमान किला मंदिर है, जो कि हिंदुओ की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है. साबरी श्रंखला के महान सूफी संत हजरत शेख मख्दूम अहमद अब्दुल हक रह.(मख्दूम साहब)शेख उल आलम की दरगाह भी है. यह दरगाह हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक हैं.

रुदौली का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- राम चंद्र यादव – भाजपा

  • 2007- अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां- सपा

  • 2002- मियां- सपा

  • 1996- रामदेव आचार्य- भाजपा

  • 1993- इश्तियाक अहमद- सपा

  • 1991- रामदेव अचार्या – भाजपा

  • 1989- प्रदीप कुमार यादव- जेडी

  • 1985 -मर्गूब अहमद खान- कांग्रेस

  • 1980- प्रदीप कुमार यादव- जेएनपी (एसआर)

  • 1977- प्रदीप कुमार यादव- जेएनपी

रुदौली में मौजूदा विधायक

रुदौली विधानसभा सीट में साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से राम चंद्र यादव ने जीत हासिल की थी. उन्होंने अब्बास अली जैदी उर्फ ​​रुश्दी मियां को 31259 वोटों के मार्जिन से हराया था.

रुदौली के जातिगत समीकरण

  • मुस्लिम 60 हजार

  • यादव 48 हजार

  • पासी 48 हजार

  • लोधी 26 हजार

  • दलित 22 हजार

  • ब्राह्मण 21 हजार

  • ठाकुर 17 हजार

  • वैश्य 16 हजार

  • कुर्मी 10 हजार

  • निषाद आठ हजार

  • कोरी पांच हजार

  • मौर्य पांच हजार

  • चौरसिया चार हजार

  • पाल चार हजार

  • अन्य 24 हजार

रुदौली सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता 317925

  • पुरुष मतदाता 171134

  • महिला मतदाता 146790

रुदौली की जनता के मुद्दे

  • बेरोजगारी, उद्योग की कमी

  • बुनियादी सुविधाओं का अभाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >