UP Chunav 2022: नानपारा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले नानपारा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले नानपारा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

नानपारा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आती है. 2017 में बीजेपी की माधुरी वर्मा ने कांग्रेस के वारिस अली को 18,669 वोटों से हराया था. इस बार माधुरी वर्मा ने सपा का दामन थाम लिया है, जिसके बाद यहां से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने राम निवास वर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

नानपारा सीट का सियासी इतिहास

  • 1985- देवतादीन- कांग्रेस

  • 1989- देवतादीन- जनता दल

  • 1991- जयशंकर सिंह- बीजेपी

  • 1993- फजलूर्रहमान अंसारी- बसपा

  • 1996, 2002- जटाशंकर- बीजेपी

  • 2007- वारिस अली- बसपा

  • 2012- माधुरी वर्मा- कांग्रेस

  • 2017- माधुरी वर्मा- बीजेपी

नानपारा सीट से मौजूदा विधायक

  • नानपारा सीट से वर्तमान में बीजेपी की माधुरी वर्मा विधायक हैं.

  • माधुरी वर्मा 10वीं पास है.

नानपारा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 2,80,121

  • पुरुष मतदाता- 1,52,956

  • महिला मतदाता- 1,27,157

  • थर्ड जेंडर- 08

नानपारा की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • किसानों की समस्याएं

  • युवाओं को रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >