UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर नगर जिले में आने वाले गोविंद नगर विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 51.33 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं कानपुर नगर जिले में 5 बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
कानपुर नगर में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र है. इस सीट की कई खासियत है. यहां पर माता दुर्गा का भव्य मंदिर है. इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी आस्था है. यहां का चावल मार्केट भी काफी मशहूर है. 2019 के उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस के करिश्मा ठाकुर को पराजित किया था. इस सीट पर सबसे ज्यादा बार भाजपा जीती है.
गोविंद नगर का सियासी इतिहास
2019 उपचुनाव- सुरेंद्र मैथानी- भाजपा
2017, 2012- सत्यदेव पचौरी- भाजपा
2007, 2002- अजय कपूर- कांग्रेस
गोविंद नगर के मौजूदा विधायक
-
2019 के उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने जीत हासिल की.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
-
एससी- 85 हजार
-
ब्राह्मण- 43 हजार
-
मुस्लिम- 29 हजार
-
बढ़ई- 22 हजार
-
पाल- 17 हजार
-
यादव- 16 हजार
-
अन्य- 80 हजार
गोविंद नगर में मतदाता
-
कुल मतदाता- 3,28,738
-
पुरुष- 1,83,848
-
महिला- 1,44,876
गोविंद नगर की जनता के मुद्दे
-
ट्रैफिक की समस्या बहुत ज्यादा है
-
सड़क पर अतिक्रमण से परेशानी
-
इलाके में गंदगी भी बड़ी समस्या
