UP Chunav 2022: बांसडीह विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बांसडीह विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बांसडीह विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह सीट धार्मिक मान्यताओं और प्रतीकों से भरा है. इस विधानसभा क्षेत्र के सहतवार में चैन राम बाबा का समाधि स्थल है. बलिया के सात सेनानियों गजाधर शर्मा, पंडित रामदहिन ओझा, दवन तिवारी, बलभद्र कोइरी, विसुन राम, रामेश्वर शर्मा, निरंजन सिंह, शिवकुमार लाल को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सप्तऋषियों की संज्ञा दी. बांसडीह में 2017 में सपा के राम गोविंद चौधरी चुनाव जीते थे.

बांसडीह का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- राम गोविंद चौधरी- सपा

  • 2007- शिव शंकर- बसपा

  • 2002- राम गोविंद चौधरी- एसजेपी (आर)

  • 1996- बच्चा पाठक- कांग्रेस

  • 1993, 1991- बच्‍चा पाठक- कांग्रेस

  • 1989- विजयलक्ष्मी- जेडी

बांसडीह के मौजूदा विधायक

  • 75 साल के राम गोविंद चौधरी ने सपा के टिकट पर चुनाव जीता था. उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- 80 हजार

  • क्षत्रिय- 60 हजार

  • दलित- 30 हजार

  • यादव- 30 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • अन्य- 50 हजार

बांसडीह विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,85,408

  • पुरुष- 2,09,471

  • महिला- 1,75,937

बांसडीह विधानसभा के मुद्दे

  • क्षेत्र में विकास का ना होना.

  • कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं.

  • कई इलाकों में भूमि कटान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >