UP Chunav 2022: बैरिया विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बैरिया विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बैरिया विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

बलिया जिले में सुदिष्टि बाबा की समाधि की ख्याति दूर-दूर तक है. यहां न्यायाधीश से संत बने खपरिया बाबा की महिमा का गुणगान भी होता है. दलन छपरा में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का ससुराल है. इस विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह विजयी हुए थे. इससे पहले सपा और बसपा ने भी बैरिया सीट पर कब्जा जमाया.

बैरिया सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- सुरेंद्र- भाजपा

  • 2012- जय प्रकाश अंचल- सपा

बैरिया सीट के मौजूदा विधायक

  • बैरिया विधानसभा सीट से 2012 में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीते थे. 59 साल के सुरेंद्र सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 80 हजार

  • यादव- 70 हजार

  • राजभर- 30 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • क्षत्रिय- 20 हजार

  • ब्राह्मण- 20 हजार

  • अन्य- 50 हजार

बैरिया विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,47,157

  • पुरुष- 1,91,450

  • महिला- 1,55,696

बैरिया की जनता के मुद्दे

  • कई इलाके बाढ़ प्रभावित हैं.

  • भूमि कटाव से किसान परेशान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >