UP Chunav Voting LIVE: यूपी चुनाव का 5वां चक्रव्यूह हो गया पार, अब छठे-सातवें की बिसात तैयार

UP Chunav 2022 Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के तहत रविवार 27 फरवरी को यूपी के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया. इस फेज में कुल 693 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां पढ़ें यूपी चुनाव के पांचवें चरण के मतदान की पल-पल की अपडेट…

Live Updates
2:47 AM. 28 Feb 22 9:17 PM. 27 Feb

प्रयागराज में 53.77 प्रतिशत वोटिंग

प्रयागराज में कुल 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई. इससे पहले सुबह 5 बजे तक 50.89, तीन बजे तक 42.29, एक बजे तक 30.37, 11 बजे तक 18.62, सुबह 9 बजे तक 6.94 प्रतिशत मतदान हुआ था.

2:47 AM. 28 Feb 22 9:17 PM. 27 Feb

स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सवाल अखिलेश यादव से हो रहा है, जवाब प्रियंका गांधी दे रही हैं. सत्ता के लिए दोनों हाथ मिलाएंगे.

1:15 AM. 28 Feb 22 7:45 PM. 27 Feb

पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

अमेठी- 52.82%

रायबरेली- 56.06%

सुल्तानपुर- 54.91%

चित्रकूट- 59.50%

प्रतापगढ़- 50.20%

कौशाम्बी- 56.96%

प्रयागराज- 51.29%

बाराबंकी- 54.75%

अयोध्या- 58.01%

बहराइच- 54.68%

श्रावस्ती- 57.24%

गोंडा- 54.21%

11:56 PM. 27 Feb 22 6:26 PM. 27 Feb

पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान संपन्न

यूपी चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार को संपन्न हो गया. पांचवें चरण में 693 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं, पांचवें चरण के मतदान के दौरान कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला करने की खबर आई. गुलशन यादव ने आरोप लगाया कि हवाई फायरिंग की गई और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. उन्होंने कुंडा से मौजूदा विधायक और जनसत्ता दल (लो) के सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया.

11:56 PM. 27 Feb 22 6:26 PM. 27 Feb

प्रतापगढ़ में फर्जी वोटिंग का सपा ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा-249 के बूथ नंबर- 403, 409, 411 और 304 पर फर्जी वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग जांच करके कार्रवाई करे.

मुख्य बातें

UP Chunav 2022 Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के तहत रविवार 27 फरवरी को यूपी के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया. इस फेज में कुल 693 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां पढ़ें यूपी चुनाव के पांचवें चरण के मतदान की पल-पल की अपडेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >