UP Budget 2022-23 Live Updates: योगी सरकार के बजट में हर तबके को साधने का किया गया प्रयास, जानें खास बात

UP Budget 2022-23 Live Updates: करीब 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश करने के साथ ही सरकार ने ऐलान कर दिया कि वह किसानों और मह‍िलाओं के कल्‍याण को ध्‍यान में रखते हुए इस बजट का ऐलान कर रही है. बजट की घोषणा होने से पहले सुबह करीब 9:30 बजे लोकभवन में कैब‍िनेट बैठक हुई थी.

Live Updates
2:35 AM. 27 May 22 9:05 PM. 26 May

सेफ सिटी योजना के लिए सरकार ने खोला प‍िटारा

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में सेफ सिटी योजना के तहत लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज के लिए 523 करोड़ 35 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.

10:43 PM. 26 May 22 5:13 PM. 26 May

एक क्‍ल‍िक से यूपी बजट की जानें हर बड़ी बात…

10:43 PM. 26 May 22 5:13 PM. 26 May

बसपा प्रमुख का दावा- नहीं मिलेगी दर‍िद्रता से मुक्‍त‍ि

10:43 PM. 26 May 22 5:13 PM. 26 May

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बजट पर मीडि‍या के सवालों का दे रहे जवाब  

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि यह बजट अगले 5 साल के विकास का लक्ष्‍य दर्शा रहा है. उज्‍ज्‍वल भव‍िष्‍य का ड्राफ्ट बजट कहा जाना चाह‍िए. उन्‍होंने इसे जनआकांक्षाओं के मुताब‍िक बजट करार दिया है. सीएम योगी ने कहा कि नि:शुल्‍क सोलर पैनल को किसानों को मुहैया कराने का लक्ष्‍य रखा गया है. नाव खरीद के लिए 40 फीसदी सब्‍सिडी की योजना का ऐलान किया गया है.

6:52 PM. 26 May 22 1:22 PM. 26 May

सपा सुप्रीमो अखि‍लेश यादव ने बजट की ग‍िनाईं खामियां 

सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव ने बजट पेश होने के बाद मीड‍िया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार हमेशा ही दावा रहा है कि किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी. मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है. उन्‍होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि घोषणाओं में तो नौकरी के तमाम दावे किए जाते हैं मगर हकीकत में ऐसा कहीं नहीं दिखाई देता है. वहीं, उन्‍होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्‍चों की पढ़ाई के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है.

6:52 PM. 26 May 22 1:22 PM. 26 May

दो बजे के बाद दोबारा शुरू की जाएगी सदन की कार्यवाही

यूपी के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपना छठां और योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. इसी के साथ सदन की कार्यवाही को लंच तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है. दोपहर 2 बजे के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू की जाएगी.

मुख्य बातें

UP Budget 2022-23 Live Updates: करीब 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश करने के साथ ही सरकार ने ऐलान कर दिया कि वह किसानों और मह‍िलाओं के कल्‍याण को ध्‍यान में रखते हुए इस बजट का ऐलान कर रही है. बजट की घोषणा होने से पहले सुबह करीब 9:30 बजे लोकभवन में कैब‍िनेट बैठक हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >