मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड के दोषी मुनीर और रैय्यान को फांसी की सजा
सपा विधायकों ने ई विधान के प्रशिक्षण के दौरान बदला वॉलपेपर. विधानसभा के टेबलेट वॉलपेपर पर लगाया समाजवादी पार्टी का लोगो. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के वॉलपेपर को लेकर किया ट्वीट.
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सिविल कोर्ट ने ज़िला जज को रिपोर्ट सौंपी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले की कार्यवाही सिविल जज से वाराणसी के ज़िला जज को ट्रांसफर की थी.
बिजनौर जनपद में एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुनीर और रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई गई है. एडीजे कोर्ट पांच के जज डॉ. विजय कुमार तालियान ने दोनों को फांसी की सजा का एलान किया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में तेलंगाना के सीएम केसीआर के आवास पर उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई.
ATS की वाराणसी यूनिट ने झारखंड से 25-25 हजार के इनामी 2 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. टीम ने आरोपी अनुज सिंह और रोहित को झारखंड से अरेस्ट किया है. लोगों को झांसा देकर डकैती और लूट करता था गैंग. पहले भी इस गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार किए गए थे. 45 लाख की रकम एटीएस ने बरामद की थी. लखनऊ के गोमती नगर थाने में सभी पर दर्ज है केस.
मथुरा में 16 जुलाई तक धारा 144 लागू रहेगी. जिलाधिकारी ने जिले में धारा 144 लागू की है. इस दौरान किसी भी तरीके के प्रदर्शन और जुलूस पर रोक रहेगी. दरअसल, आगामी परीक्षा, त्यौहार को देखते हुए धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है.