UP Breaking News Live Updates: शपथ ग्रहण में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने की समीक्षा रिपोर्ट तलब
UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों की धड़कनें आज 27 मार्च रविवार को बढ़ गई हैं. कारण, आज ही मंत्रालयों का बंटवारा होना है! वहीं, बसपा ने महा समीक्षा बैठक के बाद पार्टी की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं. ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
UP Breaking News Live Updates: शपथ ग्रहण में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने की समीक्षा रिपोर्ट तलब
Live Updates
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
लखनऊ की पूर्ति पहुंचीं मिसेज़ इंडिया 2022 वर्ल्ड वाइड के फाइनल में
दुनिया भर की हज़ारों महिलाओं को पछाड़ कर लखनऊ की पूर्ति सजवान HautMounde मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड वाइड के फ़ाइनल में आ पहुँची हैं. हर वर्ष HautMonde मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड वाइड की प्रतियोगिता को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता है और यह उसका ग्यारहवाँ संस्करण है. इसके चेयरमेन मिस्टर भारत भ्रमर हैं और इस प्रतियोगिता में इंडिया, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी जैसे विभिन्न देशों से विवाहित भारतीय महिलाएँ हिस्सा लेती हैं. पूर्ति लखनऊ की निवासी हैं और सीएमएस अलीगंज से पढ़ायी की है। जयपुरिया इंस्टिट्यूट आफ मैनज्मेंट से एमबीए करने के बाद पूर्ति ने 7 साल तक नामी बैंक फ़ेडरल और अंतर्राष्ट्रीय बैंक barclays में काम किया. यही वह समय था जब पूर्ति को यह एहसास हुआ कि उनके आसपास के लोग क़िन्हीं कारणों की वजह से पूरी क्षमता प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं और अगर कोई उन्हें सही मार्गदर्शन दे तो वही लोग अपने माइंडसेट पर कार्य करके अपनी ज़िंदगी को खुशहाल और बेहतरीन बना सकते हैं और अपनी पूर्ण प्रतिभा का प्रयोग कर सकते हैं. आज पूर्ति एक सर्टिफ़ायड प्रोफेशनल लाइफ़ कोच हैं.
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
किसान नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. उनका आरोप है कि उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाया
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की सारी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही 3 चीफ कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है. इसके तहत उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है.
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
शपथ ग्रहण में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने की समीक्षा रिपोर्ट तलब
सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने की समीक्षा की जा रही है. डीजीपी मुकुल गोयल ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को तलब किया है. शपथ ग्रहण के दौरान ट्रैफिक की बदइंतजामी पर रिपोर्ट मांगी गई है. शाम 4 बजे चीफ सेक्रेटरी ट्रैफिक की गड़बड़ी पर मीटिंग करेंगे. दरअसल, शपथ ग्रहण के बाद ट्रैफिक जाम के चलते गृहमंत्री अमित शाह को पैदल चलना पड़ा था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में 15 मिनट देर से पहुंचे थे. ट्रैफिक जाम के चलते उमा भारती शपथ ग्रहण में नहीं हो पाई थीं शामिल. यह हाल तब था जब एसीएस होम और एडीजी एलओ भी ट्रैफिक की मॉनिटरिंग के लिए सड़क पर उतरे थे.
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
बरेली: बीजेपी विधायक की पत्नी समेत 9 घायल
लखनऊ से लौटते समय बरेली के इज्जतनगर थाने के पास हादसा हो जाने पर बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की पत्नी समेत 9 लोग घायल हो गए. वे अमरोहा की हसनपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं.
10:49 PM. 27 Mar 225:19 PM. 27 Mar
BSP ने भंग की सभी कार्यकारिणी, 3 चीफ कोर्डिनेटर बनाए गए
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती रविवार को महाबैठक कर रही हैं. इसमें सभी प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों को बुलाकर हार के कारणों की विवेचना की. इसके बाद उन्होंने पार्टी की सारी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही 3 चीफ कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों की धड़कनें आज 27 मार्च रविवार को बढ़ गई हैं. कारण, आज ही मंत्रालयों का बंटवारा होना है! वहीं, बसपा ने महा समीक्षा बैठक के बाद पार्टी की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं. ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।