मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: कश्मीरी छात्रों को मिली जमानत, पाकिस्तान की जीत पर मनाया था जश्न
कश्मीरी छात्रों को जमानत मिल गई है. सोमवार को आगरा जिला जेल से कश्मीरी छात्रों की रिहाई हुई. ज़मानतियों का सत्यापन होने के बाद छात्रों को राहत मिली है. अभी तक जमानती सत्यापन न होने की वजह से मामला लटका था. उन पर क्रिकेट मैच में पकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने का आरोप है. कश्मीरी छात्रों को कश्मीर से जमानत दी गई है. जगदीशपुरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है.
संयुक्त किसान मोर्चा के 22 संगठन लखीमपुर खीरी में बैठक करने पहुंचे. मोर्चा ने तिकुनिया हिंसा को लेकर बैठक की, मोर्चा ने डीएम-एसपी अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. SKM से जुड़े गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि, किसान पक्ष के आरोपियों को छोड़ा जाए. साथ ही मंत्री टेनी के खिलाफ दर्ज केस में गिरफ्तारी की जाए.
लखनऊ में गोरखनाथ मंदिर के आरोपी मुर्तजा को लेकर ATS टीम भारी सुरक्षा के बीच NIA/ATS कोर्ट लेकर पहुंची. कोर्ट में आरोपी मुर्तजा की पेशी होनी है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की कोर्ट में तैनाती की गई है.
एक्टर राजपाल यादव और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने दोनों कलाकारों को श्रीराम की प्रतिमा और तस्वीर भेंट की. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दी गई.
आज यूपी की पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती है. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके साथ ही हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे..
आगार के एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. घटना लोहामंडी के तोता की ताल की है