मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: नोएडा में Twin Tower में किया गया परीक्षण विस्फोट
नोएडा में सुपरटेक के 40-मंजिला Twin Towers के विध्वंस से पहले अधिकारियों द्वारा एक परीक्षण विस्फोट किया गया. एक अधिकारी का कहना है, कंपन विश्लेषण किया गया है. अधिकतम 3-4 किलोग्राम विस्फोटक (परीक्षण विस्फोट के लिए) का इस्तेमाल किया गया है.
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इस पत्र में एमएलसी चुनाव में गडबड़ी करने का आरोप लगाया है.
गाजियाबाद में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दे दी है. सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम में कोरोना के दो नए केस मिले हैं.ुस
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन ने रविवार को उनकी साढ़े 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी है.
नोएडा में आज ट्विन टॉवर ढहाने से पहले टेस्ट ब्लास्ट होगा. इस दौरान 5 पिलर में टेस्ट ब्लास्ट किया जाएगा. इसके बाद 22 मई को पूरे टॉवर को गिराने का काम होगा. सुपर ट्विन टॉवर को ढहाने से पहले टेस्ट ब्लास्ट टेस्ट से पहले बजाया जाएगा सायरन
मेरठ से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. कार सवार हापुड़ से बागपत जा रहा था.