UP Breaking News Live: विश्व हिंदू सेना ने मां श्रृंगार गौरी पर जलाभिषेक का किया ऐलान
Copied link
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
10:48 PM. 12 Jul 2210:48 PM. 12 Jul
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं. फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसारतपुर पासपोर्ट ऑफिस के पास एंबिएंस बैंक्वेट हॉल में 5 बूथों के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में बीजेपी के कमजोर बूथों को कैसे मजबूत किया जाए. 2024 चुनाव को लेकर चल रहा है मंथन.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर सीएम योगी ने लिया संज्ञान
स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर CM योग़ी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. ACS अमित मोहन प्रसाद की अगुवाई में तबादले किये गए थे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर से लिखे गये पत्र के बाद मामले की जांच की गई तो भारी गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद CM ने रिपोर्ट तलब की है.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
विश्व हिंदू सेना ने मां श्रृंगार गौरी पर जलाभिषेक का किया ऐलान
विश्व हिंदू सेना ने बाबा विश्वनाथ के साथ मां श्रृंगार गौरी के दर्शन और सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक का ऐलान किया है. अस्सी घाट से गंगा जल लेकर मंदिर रवाना होंगे विश्व हिंदू सेना के कार्यकर्ता. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री के शामिल होने का दावा किया गया है. जबकि मां श्रृंगार गौरी का केस न्यायालय में, केस फिलहाल सुनवाई चल रही है.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
पीएसी जवानों की पासिंग आउट परेड में सीएम योगी ने लिया हिस्सा
लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022 का आयोजन किया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के परेड समारोह में हिस्सा लिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के भर्ती की गई है. उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
बरेली में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शहर के बारादरी थाने के संजयनगर में एक युवक की हत्या हो गई है. आरोपी हत्यारे मंगलवार सुबह शव दुकान के पास छोड़कर फरार हो गए. मृतक की परिजनों ने हनी सिंह के रूप में शिनाख्त की. इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
गाजियाबाद दौरे पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज गाजियाबाद दौरे पर पहुंच रहे हैं. यहां वे अस्पताल, मलिन बस्ती और गौशाला का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
भदोही में अपराधियो और पुलिस के बीच मुठभेड़
भदोही में अपराधियो और पुलिस के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि 2 अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस ने मौके से बाइक और पिस्टल बरामद कर लिए हैं. गिरफ्तार बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुठभेड़ की यह घटना भदोही कोतवाली के धौरहरा की है.
7:40 PM. 12 Jul 227:40 PM. 12 Jul
कानपुर के दोहरे हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
कानपुर के बर्रा थाने में दोहरे हत्याकांड को लेकर संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि, कुछ दिन पुर्व बर्रा थाने में दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया गया था. मामले में एक अभियुक्त और उसकी बेटी को गिरफ़्तार किया गया था. विवेचना के क्रम में यह बात आई कि एक व्यक्ति जो आर्मी में एंबुलेंस चलाता है वो भी इसमें शामिल है. उसे यहां लाया गया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है. मामले में आगे विधि सम्मत कार्रावाई की जाएगी.
12:22 PM. 12 Jul 2212:22 PM. 12 Jul
ज्ञानवापी से जुड़े मामले की सुनवाई आज
आज यानी 12 जुलाई को वाराणसी में ज्ञानवापी से जुड़े मामले की सुनवाई होनी है. इससे पहले की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष की ओर से अपनी दलीलें दी गईं. कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 12 जुलाई तय की गई है. कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े लोगों का कहना है कि संभावना है कि उस दिन कोर्ट की ओर से कोई बड़ा फैसला आ जाएगा.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।