UP Breaking News Live: यूपी में सस्ती हुई बिजली, नई दरें हुईं लागू

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
4:09 PM. 23 Jul 22 4:09 PM. 23 Jul

यूपी में बिजली की नई दरें लागू

यूपी में बिजली की नई दरें लागू कर दी गई हैं. योगी सरकार ने अब घरेलू बिजली की दरों तो 7 रुपये यूनिट से कम कर दिया है. नई दरों के अनुसार अब अधिकतम दर 6.50 हो गया है. वहीं 151 से 300 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 5.50 रुपये प्रति यूनिट चुकाना होगा. वहीं 300 यूनिट क्रॉस हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को 6 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे.

4:09 PM. 23 Jul 22 4:09 PM. 23 Jul

मुरादाबाद के शख्स की स्वाइन फ्लू से दिल्ली में मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से एक मौत का डराने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. स्वाइन फ्लू से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुरादाबाद के एक युवक की मौत हो गई है.

11:27 AM. 23 Jul 22 11:27 AM. 23 Jul

‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान का निधन

Deepesh Bhan Passes Away: भाभीजी घर पर हैं टीवी शो के फेम दीपेश भान का निधन हो गया है. क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर पड़े, अस्पताल में पहुंचाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

11:27 AM. 23 Jul 22 11:27 AM. 23 Jul

पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं सीएम योगी

सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद आज उन्हें बधाई देने पहुंच सकते हैं, हालांकि, एक खबर ये भी है कि यूपी में तबादले को लेकर चल रहे विवाद के बाद तीनों नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है, जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी.

11:27 AM. 23 Jul 22 11:27 AM. 23 Jul

सीएम योगी ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया है. सीएण ने ट्वीट कर लिखा, मां भारती के अमर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अपनी अद्वितीय क्रांतिकारी गतिविधियों से बर्बर ब्रिटिश हुकूमत का प्रबल प्रतिकार करने वाले अमर बलिदानी, वीर शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद है.

11:27 AM. 23 Jul 22 11:27 AM. 23 Jul

हाथरस में डंपर की टक्कर से 7  कांवड़ियों की मौत

उत्तर प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां हाथरस सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 8 कांवड़ियों को कुचल दिया. हादसे में 7 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >