UP Breaking News Live: लखनऊ पहुंचे यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा कार्यालय में जश्न

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
9:35 PM. 29 Aug 22 4:05 PM. 29 Aug

सीएम योगी ने किया नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत किया. उन्होंने फूलों का गुच्छा देकर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया. इस बीच उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इस दौरान यूपी बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल नजर आया.

9:35 PM. 29 Aug 22 4:05 PM. 29 Aug

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. मायावती ने कहा कि माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में काफी अच्छी मुलाकात हुई. अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने आगे कहा कि वे समाज व देश का नाम रौशन करें, यही कामना है. वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुईं. अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीतकर एक और नया इतिहास ज़रूर बनातीं. देश को उनसे बहुत सारी आशाएं हैं.

8:14 PM. 29 Aug 22 2:44 PM. 29 Aug

लखनऊ पहुंचे यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी आज पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, हम लोग मेहनत से चुनाव लड़ते हैं. हम लोग पुराने कार्यकार्ता हैं. लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि, हम सभी साथ में मिलकर कार्य करेंगे-

8:14 PM. 29 Aug 22 2:44 PM. 29 Aug

अब्बास अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

अब्बास अंसारी की अग्रिम ज़मानत याचिका लखनऊ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. अवैध हथियार मामले में अब्बास अंसारी ने जमानत याचिका दायर की थी. शूटिंग के हथियारों की आड़ में अवैध कारतूस ,हथियार रखने का कोर्ट ने संज्ञान लेकर याचिका ख़ारिज की है. अब्बास की तरफ से प्रांजल कृष्ण,और सरकार की तरफ से भी पक्ष रखा गया.

8:14 PM. 29 Aug 22 2:44 PM. 29 Aug

मथुरा जन्मभूमि केस में वीडियोग्राफी सर्वे का आदेश

मथुरा जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की तरह यहां भी वीडियोग्राफी सर्वे कराने का आदेश दिया है.

8:14 PM. 29 Aug 22 2:44 PM. 29 Aug

आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25000 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया है. गिरफ्तार किया गया. शातिर बदमाश लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. बदमाश के पास से लूट की चैन और अवैध असलहा बरामद हुए हैं. शातिर बदमाश की पहचान सुमित उपाध्याय के नाम से हुई है. आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बैठौली बाईपास का पूरा मामला है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >