UP Breaking News Live: रेलवे की पीआरएस सेवा 28-29 अगस्त की रात साढ़े घंटे तीन घंटे बंद रहेगी

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:01 AM. 27 Aug 22 7:31 PM. 26 Aug

लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हनुमान सेतु मंदिर में की पूजा

12:06 AM. 27 Aug 22 6:36 PM. 26 Aug

रेलवे की पीआरएस सेवा 28-29 अगस्त की रात साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी

स��‍टेटिक एंड डायनेमिक डाटाबेस कम्‍प्रेशन गतिविधियों के कारण दिल्‍ली पीआरएस की सेवा अर्थात् आरक्षण, निरस्‍तीकरण, चार्टिंग, काउंटर पर पूछताछ, दिल्‍ली पीआरएस रेलगाडि़यों की इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं दिनांक 28.08.2022 को रात्रि 11.45 बजे से 29.08.2022 की सुबह 03.15 बजे तक 03.30 घंटे के लिए अस्‍थायी रूप से स्‍थगित रहेंगी.

7:54 PM. 26 Aug 22 2:24 PM. 26 Aug

मेरठ में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ मंडल के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की.

7:54 PM. 26 Aug 22 2:24 PM. 26 Aug

कानपुर में गंगा बैराज से करीब 95,000 क्यू पानी छोड़ा गया

कानपुर में गंगा बैराज से करीब 95,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया,”आज 94,718 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इस पानी का असर प्रयागराज में होगा, जहां स्थिति पहले से ही खराब है. उन्नाव और फतेहपुर के निचले इलाकों में स्थिति खराब हो सकती है.” प्रयागराज में गंगा यमुना का पानी खतरे के निशान के पास पहुंचा, जिसकी वजह से राजापुर, बघाड़ा और दारागंज के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

7:54 PM. 26 Aug 22 2:24 PM. 26 Aug

बलिया में तैनात रहे एएसपी संजय यादव निलंबित

बलिया में तैनात रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय यादव को सरकार ने निलंबित कर दिया है. साल 2021 में संजय की गाड़ी को राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ में अफीम की वसूली के 16 लाख रुपए के साथ पकड़ा था, जिसकी जांच हुई तो संजय और उनके भाई शशांक अपराध में शामिल पाए गए. निलम्बन के बाद संजय यादव को DGP ऑफिस से अटैच किया गया है.

7:54 PM. 26 Aug 22 2:24 PM. 26 Aug

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले भूपेंद्र सिंह चौधरी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज से दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं. दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ आ रहे हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >