बभनान स्टेशन पर दो रेलगाडि़यों के ठहराव की अनुमति
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्न रेलगाडि़यों को निम्नानुसार छह माह की प्रयोगात्मक अवधि के लिए बभनान स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है. दिनांक 02.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस सांय 06.19 बजे, जबकि दिनांक 03.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस सांय 03.50 बजे बभनान स्टेशन पर रुकेग��. दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा. दिनांक 01.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मध्यरात्रि 00.07 बजे बभनान स्टेशन पर आकर मध्यरात्रि 00.09 बजे प्रस्थान करेगी. इस रेलगाड़ी को 02 मिनट का ठहराव दिया जाएगा.