UP Breaking News Live: यूपी के बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
7:08 AM. 20 Aug 22 7:08 AM. 20 Aug

यूपी के बांके बिहारी मंदिर में हादसा

यूपी से बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी आयोजन के दौरान भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग बेहोश होकर गिर गये.

4:18 PM. 19 Aug 22 4:18 PM. 19 Aug

श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूजा

2:36 PM. 19 Aug 22 2:36 PM. 19 Aug

मुख्यमंत्री ने 25 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

1:53 PM. 19 Aug 22 1:53 PM. 19 Aug

बसपा सांसद अफजल अंसारी की 12 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

ईडी की छापेमारी के बाद जिला प्रशासन ने बसपा सांसद अफजल अंसारी पर एक और बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने मोहम्मदाबाद, गाजीपुर के माचा गांव में 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की थी.

1:53 PM. 19 Aug 22 1:53 PM. 19 Aug

बलिया पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के ज़िला जेल में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार बाग की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश उत्साह व उमंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है, इस अवसर पर मुझे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए ऐतिहासिक बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर बलिया आने का अवसर प्राप्त हुआ. मैं ऋषि-मुनियों, क्रांतिकारियों की भूमि बलिया को कोटि-कोटि नमन करता हूं.

1:53 PM. 19 Aug 22 1:53 PM. 19 Aug

कान्हा की नगरी में सीएम योगी

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के जयपुर मंदिर के समीप नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. आज आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बाल कृष्ण के अलावा साध्वी ऋतंभरा, राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के साथ प्रदेश के कई केबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे.

UP News: राजस्थान के बाद अब UP में टीचर की पिटाई से 10 साल की बच्चे की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

6:43 AM. 19 Aug 22 6:43 AM. 19 Aug

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Shrivastav) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच सकते हैं. दरअसल, 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत को 10वें दिन (शुक्रवार) को भी होश नहीं आया है. वह वेंटिलेटर पर हैं और बेहद गंभीर स्थिति में हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >