UP Breaking News Live: 08 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, बाराबंकी जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:29 AM. 8 Oct 22 10:59 PM. 7 Oct

08 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, बाराबंकी जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

10:54 PM. 7 Oct 22 5:24 PM. 7 Oct

CM योगी ने ललितपुर में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर शोक जताया

CM ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की,CM ने संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.

10:54 PM. 7 Oct 22 5:24 PM. 7 Oct

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की सीएम योगी से मुलाकात

10:54 PM. 7 Oct 22 5:24 PM. 7 Oct

नोएडा के सेक्टर-3 में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नोएडा के सेक्‍टर-3 स्‍थ‍ित एक फैक्‍ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. सूचना म‍िलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू क‍िया जा चुका है.

8:18 PM. 7 Oct 22 2:48 PM. 7 Oct

कार्बन डेट‍िंग मामले में 11 अक्‍टूबर को अगली सुनवाई

Carbon Dating Of Shivling: वाराणसी की ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मंद‍िर के व‍िवाद में शुक्रवार को सुनवाई का द‍िन था. मस्‍ज‍िद के सर्वे के दौरान म‍िले कथ‍ित श‍िवल‍िंग की कार्बन डेट‍िंग (Carbon Dating) से जांच कराने को लेकर ह‍िंदू पक्ष ने कोर्ट में अपील दायर की थी. इस मसले पर कोर्ट ने अपना फैसला कर द‍िया है. हालांक‍ि, कथ‍ित श‍िवल‍िंग की कार्बन डेट‍िंग से जांच को लेकर एक्‍सपट्र्स की अलग-अलग राय है. कोर्ट ने दोनों ओर की दलीलों को सुनने के बाद 11 अक्‍टूबर को अगली सुनवाई की तारीख दे दी है.

8:18 PM. 7 Oct 22 2:48 PM. 7 Oct

सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने से दो जवानों की मौत

झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार रात दैनिक अभ्यास के दौरान सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने से दो जवान शहीद हो गए. इसके अलावा ड्राइवर समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोला दागते समय यह हादसा हुआ था.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >