UP Breaking News Live: पूर्व सांसद उमाकांत यादव समेत सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
10:55 PM. 8 Aug 22 5:25 PM. 8 Aug

27 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को उम्रकैद

मछलीशहर से बसपा के पूर्व सांसद उमाकांत यादव समेत सात लोगों को जीआरपी सिपाही हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शरद कुमार तिवारी ने इसके साथ ही उमाकांत यादव पर पांच लाख तो बाकी छह आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. जुर्माने की आधी धनराशि मृतक के आश्रितों को देने का आदेश दिया है,

10:55 PM. 8 Aug 22 5:25 PM. 8 Aug

112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश के जरिए दी गई. जानकारी होने पर ऑपरेशन कमांडर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

10:55 PM. 8 Aug 22 5:25 PM. 8 Aug

श्रीकांत त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी.

10:55 PM. 8 Aug 22 5:25 PM. 8 Aug

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. नौबस्ता में 13 अगस्त 1991 को तत्कालीन एसओ बृजमोहन उदेनिया ने राकेश सचान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पास से राइफल बरामद हुई है. इसका लाइसेंस वह नहीं दिखा सके. इसी मामले में कोर्ट ने राकेश सचान को दोषी करार दिया था. राकेश सचान ने सोमवार को अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट तृतीय आलोक यादव की अदालत में समर्पण कर दिया है.

8:00 PM. 8 Aug 22 2:30 PM. 8 Aug

आरोपी श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

नोएडा की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ अब पुलिस-प्रशासन का एक्शन शुरू हो गया है. प्रशासन के बुलडोजर ने त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. वहीं फरार चल रहे त्यागी की तलाश लगातार जारी है. इस बीच पुलिस ने आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का नकद मूल्य देने की घोषणा की.

8:00 PM. 8 Aug 22 2:30 PM. 8 Aug

सीएम योगी ने किया मेट्रो ट्रेन का डिजिटल अनावरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही मेट्रो ट्रेन का डिजिटल अनावरण किया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >