UP Breaking News Live: सीएम योगी का आज दिल्ली दौरा, नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में होंगे शामिल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
8:23 PM. 6 Aug 22 2:53 PM. 6 Aug

सीएम योगी ने बछेंद्री पाल से की मुलाकात

पद्म श्री एवं पद्म भूषण बछेंद्री पाल और उनकी टीम की से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग आवास पर की मुलाकात की.

7:39 PM. 6 Aug 22 2:09 PM. 6 Aug

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के नाम की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के नाम की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. सदर के गोराबाजार में प्लाट समेत 3 संपत्ति कुर्क की गई हैं. मुख्तार की अब तक 23 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है..

7:39 PM. 6 Aug 22 2:09 PM. 6 Aug

जल्द शुरू होगी दूसरी रामायण रेल यात्रा

आईआरसीटीसी पर्यटको की मांग पर दूसरी रामायण रेल यात्रा शुरू करने जा रहा है. दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली ये रेल यात्रा 19 रात्रि 20 दिनों में पूरी होगी. इस यात्रा के तहत थर्ड ऐसी श्रेणी के कोच में 600 यात्री भोजन के साथ यात्रा का आनंद ले सकेंगे. रामायण सर्किल रेल यात्रा में एक व्यक्ति का खर्चा 84 हजार रुपए आएगा. इस यात्रा के लिए 36 महीनों के लिए यात्री ईएमआई की सुविधा भी ले सकते हैं.

7:39 PM. 6 Aug 22 2:09 PM. 6 Aug

एसआईटी टीम ने कानपुर से दो 2 आरोपियों को गिरफ्तार

कानपुर में 1984 सिक्ख दंगो की जांच कर रही एसआईटी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिक्ख दंगो के अब तक 30 आरोपियों को एसआईटी टीम गिरफ्तार कर भेज चुकी है.

7:39 PM. 6 Aug 22 2:09 PM. 6 Aug

यूपी में 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर 12 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया है. जिन प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनमें वैभव श्रीवास्तव विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं, जबकि आशुतोष निरंजन और अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजन, सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपर श्रमायुक्त कानपुर, राकेश मिश्रा विशेष सचिव आवास, राम नारायण यादव विशेष सचिव एपीसी शाखा, विवेक विशेष सचिव गृह, ओम प्रकाश वर्मा अपर आयुक्त वाणिज्य कर लखनऊ, अटल राय अपर आयुक्त उद्योग कानपुर, रवींद्र पाल सिंह विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, संदीप कौर विशेष सचिव महिला कल्याण और अरविंद चौरसिया विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाए गए हैं.

7:39 PM. 6 Aug 22 2:09 PM. 6 Aug

आगरा में छात्रों के दो गुटों में विवाद, एक छात्र लहूलुहान

आगरा से छात्रों के दो गुटों की विवाद का मामला सामने आया है. यहां एक गुट के छात्रों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. छात्र की गर्दन पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में छात्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >