UP Breaking News Live: यूपी की टॉप 45 माफिया की सूची में दर्ज राजन तिवारी रक्सौल से गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:21 AM. 19 Aug 22 11:51 PM. 18 Aug

कानपुर के बिधनू में ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के कोरिया चौकी के पास गुरुवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. पुराने विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने कार सवार व्यक्ति पर कई राउंड फायरिंग कर दी. कार सवार युवक ने कार में लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई. आरोपी फौजी का एक साथी इस मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. वहीं, फरार पूर्व फौजी की तलाश जारी है. करौली आश्रम में सुरक्षा गार्ड है आरोपी फौजी.

1:13 AM. 19 Aug 22 7:43 PM. 18 Aug

वज्र वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटा, दो पुलिसकर्मी और एक कैदी घायल

Azamgarh News: आजमगढ़ के पवई थानाक्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कैदी को लेकर आ रहा वज्र वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलट गया. दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी और एक कैदी घायल हो गए. सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को लेकर पुलिस आजमगढ़ न्यायालय आ रही थी. सूचना पर पहुंची आजमगढ़ पुलिस ने कैदी को अपने कस्टडी में लेकर इलाज के लिए भेज दिया है.

1:13 AM. 19 Aug 22 7:43 PM. 18 Aug

गोरक्षनाथ मंदिर में गुुरुजनों की आराधना करने पहुंचे सीएम 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दोनों कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका. मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में करेंगे. सुबह वे हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाएंगे और गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना हो जाएंगे.

1:13 AM. 19 Aug 22 7:43 PM. 18 Aug

कुशीनगर में संविदा स्वास्थ्यकर्मी की मौत पर सीएमओ पर सवाल

कुशीनगर में संविदा स्वास्थ्यकर्मी की मौत पर पत्नी ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीएमओ पर मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. पत्नी के अनुसार, मृतक के अंतिम शब्द थे कि उसकी मौत सीएमओ और उसके ड्राइवर के चलते हुई है. मृतक की पत्नी पूनम ने रामकोला पुलिस को सीएमओ पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है. पति मनोज और पत्नी पूनम दोनों स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे. मनोज की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. आरोप है कि सीएमओ मृतक से हर महीने 5 हजार रुपए देने को कहता था. इसके चलते वह अवसाद में रहता था. हालांकि, सीएमओ ने पूरे प्रकरण को झूठा करार दिया है. मृतक रामकोला थानाक्षेत्र के पपउर का निवासी था.

9:25 PM. 18 Aug 22 3:55 PM. 18 Aug

गोरखपुर का माफिया राजन तिवारी रक्सौल से गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड बाहुबली नेता राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. कैंट और SOG टीम ने यह गिरफ्तारी की है. बिहार-नेपाल बॉर्डर स्थित रक्सौल से राजन तिवारी को अरेस्ट किया गया है. कैंट थाने से गैंगस्टर के मुकदमे में राजन तिवारी वांछित था. राजन पर गोरखपुर में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. NBW जारी होने के बाद से वह फरार था. यूपी के टॉप 45 माफिया की सूची में राजन तिवारी का नाम दर्ज है.

9:25 PM. 18 Aug 22 3:55 PM. 18 Aug

सीएम योगी ने कम्हरिया घाट पर बने पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने गोरखपुरवासियों को नवनिर्मित पुल की सौगात दे दी है. मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के बेलघाट से कम्हरिया घाट पर बने पुल का किया लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री योगी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं. नवनिर्मित पुल की लागत 193.97 करोड़ रुपये है. यह पुल 1,412.45 मीटर लंबा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >