UP Breaking News Live: ज्ञानवापी केस के पक्षकार को पाकिस्तान से फोन पर मिली धमकी, केस से हटने की कही बात

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:56 PM. 17 Aug 22 6:26 PM. 17 Aug

Kanpur News: कानपुर दक्षिण क्षेत्र की 45 लाख जनता को बुधवार को अस्पताल की सौगात मिली है. नौबस्ता केशव नगर में 100 बेड के उच्चस्तरीय अस्पताल का हुआ भूमिपूजन किया गया. किदवई नगर विधानसभा से विधायक है महेश त्रिवेदी ने भूमिपूजन कर दक्षिण क्षेत्र की जनता को अस्पताल समर्पित किया. करीब 45 करोड़ रुपयों की लागत से 2 वर्ष में यह अस्पताल तैयार होगा. कानपुर दक्षिण समेत आस-पास के जिलों के लोग भी लाभान्वित होंगे. MLA महेश त्रिवेदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अस्पताल इसका श्रेय दिया है.

11:56 PM. 17 Aug 22 6:26 PM. 17 Aug

बहादुर बिटिया प्रिया सिंह को एडीजी जोन ने किया सम्मानित

Gorakhpur News: थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत जेल रोड पर अज्ञात बदमाशों द्वारा बहादुर बिटिया प्रिया सिंह का मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया गया था जिसमें बहादुर प्रिया सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से मोर्चा लिया था और उन्हें रोकने और पकड़ने का प्रयास किया गया था जिसमें प्रिया सिंह बुरी तरह चोटिल हो गई थी. यद्यपि बदमाश भागने में सफल रहे, जिन्हें बाद में शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था. बहादुर बिटिया प्रिया सिंह को एडीजी जोन कार्यालय पर एडीजी जोन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इनके उज्जवल भविष्य की एडीजी जोन ने कामना किया और उम्मीद किया कि जिस निर्भयता और बहादुरी का परिचय दिया गया वह समाज के लिए, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, प्रेरणादायक है. प्रिया सिंह की इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है और आशा की जाती है कि प्रिया सिंह द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार बहादुरी और निर्भयता का परिचय दिया जाएगा.

11:56 PM. 17 Aug 22 6:26 PM. 17 Aug

UP में 19 अगस्त को होगा जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से 19 अगस्त को होगा जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. यूपी सरकार की तरफ से 18 के बजाय 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

7:57 PM. 17 Aug 22 2:27 PM. 17 Aug

ज्ञानवापी केस के पक्षकार को फोन पर मिली धमकी

ज्ञानवापी केस में पक्षकार को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. पाकिस्तान के नम्बर से आई थी फोन पर धमकी. सोहन लाल आर्या की पत्नी लक्ष्मी देवी के फोन पर मिली थी धमकी. इन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी है. फोन पर मिली धमकी में केस से हटने को कहा जा रहा है. वहीं जिला जज की अदालत में कल पोषणीयता के मामले में पर सुनवाई होगी.

7:57 PM. 17 Aug 22 2:27 PM. 17 Aug

सीएम योगी ने किया विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

7:57 PM. 17 Aug 22 2:27 PM. 17 Aug

बीजेपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल आज आएंगे लखनऊ

यूपी भाजपा के नव नियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल आज लखनऊ आएंगे. पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल उन्हें कार्यभार सौपेंगे. इस मौके पर प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >