UP Breaking News Live: यूपी को 68वें राष्ट्रीय फ‍िल्म पुरस्कार समारोह स्पेशल मेंशन अवॉर्ड

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
7:01 PM. 30 Sept 22 7:01 PM. 30 Sept

यूपी को 68 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह स्पेशल मेंशन अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने शुक्रवार शाम दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार को फ़िल्मों के विकास के लिए विशेष उल्लेखनीय योगदान देने पर स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया. मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी सरकार की तरफ से यह पुरस्कार ग्रहण किया.

6:51 PM. 30 Sept 22 6:51 PM. 30 Sept

जीडीए अपने कार्यालय में ड्रैगन फ्रूट की करेगा खेती

GDA News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) अपने कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर खेती शुरू करेगा. इसके तहत परिसर में 4000 वर्ग मीटर मी ड्रैगन फ्रूट की की खेती की जाएगी इसके लिए निविदा भी निकाल दी गई है. इसके लिए जीडीए ने टेंडर भी निकाल दिया है. 30 सितंबर को आवेदन की आखिरी तिथि है.

जीडीए अपने कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की खेती करने जा रहा है. जीडीए 4000 वर्ग मीटर में ड्रैगन फ्रूट के पौधे का रोपण करेगा. जीडीए ने इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया है. इसके आवेदन की आखिरी तिथि 30 सितंबर है. इन पौधों के रोपण पर जीडीए 6.13 लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा. ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट ,कैल्शियम ,फास्फोरस ,आयरन, सोडियम आदि विटामिनों भरपूर मात्रा में होता है ड्रैगन फ्रूट लोगों को बैक्टीरिया व फंगस संक्रमण से लड़ने में मदद भी करता है.

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक विदेशी फल है जो दक्षिणी भारत के कर्नाटक, उत्तर भारत के मिर्जापुर में इसकी खेती काफी तेजी से हो रही है. इससे प्रभावित होकर जीडीए ने किचन गार्डन के रूप में इसे जीडीए कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर शुरू किया है. अगर इसका रिपॉन्स सही रहा तो इसकी एक एकड़ में खेती की जाएगी इस ड्रैगन फ्रूट खाने से काफी फायदे होते हैं.

6:51 PM. 30 Sept 22 6:51 PM. 30 Sept

बांगरमऊ में मां के अंतिम संस्कार के दौरान बेटे ने नदी में लगाई छलांग

Bangarmau News: मां के अंतिम संस्कार के दौरान बड़े बेटे ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. गंगा की तेज धार में डूबते बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई कमलेश भी कूद गया. पिता कमलेश को बचाने के लिए उनके दो बेटे गंगा नदी में उतर गए. आनन-फानन में मौके पर मौजूद गोताखोरों ने मिंटू और कमलेश को सुरक्षित बाहर निकाल ल‍िया. मगर कमलेश के दोनों बेटे तेज धारा में बहते हुए लापता हो गए. बचाव कार्य करने वाली टीम उनकी तलाश कर रही है. घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस गोताखोरों की तलाश में जुटी हुई है. यह मामला बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊघाट का बताया जा रहा है.

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

यूपी में एक बार फिर 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर

यूपी में एक बार फिर 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं. बरेली की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. मेरठ की कमिश्नर बनाई गईं हैं, जबकि IAS पूजा यादव सीडीओ रायबरेली बनीं. इसके अलावा IAS आनंद वर्धन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में एसीईओ, IAS प्रभाष कुमार CDO रायबरेली अब Noida ऑथर्टी के नए ACEO बन गए हैं.

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

आजम खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक

सपा के दिग्गज नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने आजम खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. बता दें, जौहर यूनिवर्सिटी में खुदाई के दौरान नगर पालिका की सफाई मशीन मिली थी, इस मामले में आजम समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

नवरात्रि को लेकर विवादित पोस्ट करने पर काशी विद्यापीठ के गेस्ट लेक्चरर बर्खास्त

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेस्ट लेक्चरर मिथिलेश गौतम को नवरात्रि के दौरान उपवास पर उनके फेसबुक पोस्ट के बाद विश्वविद्यालय द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

लखनऊ में हाई अलर्ट पर पुलिस

लखनऊ में PFI पर बैन के बाद आज जुमे की नमाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. गृह विभाग से यूपी समेत अन्य राज्यों में ये अलर्ट जारी किया है. सभी जिला कप्तानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अफसरों को फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गये हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के भी निर्देश जारी किए गये हैं.

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

सीएम योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में UPSSSC द्वारा चयनित 332 आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इसके साथ ही सभी आरक्षियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

नोएडा के कॉल सेंटर कार्यालय में लगी आग

नोएडा के सेक्टर 3 स्थित कॉल सेंटर कार्यालय में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने पांच लोगों को बचाया लिया. फिलहाल,आग बुझा दी गई है. गाजियाबाद CFO सुशील कुमार सिंह ने बताया कि, ‘सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर पहुंची. कॉल सेंटर में आग लगी थी. 5 लोग यहां फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग को बुझा दिया गया है.’

2:38 PM. 30 Sept 22 2:38 PM. 30 Sept

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष को मिली धमकी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष को पीएफआई प्रतिबंध पर उनके बयान पर जान से मारने की धमकी मिली थी. मौलाना शहाबुद्दीन को जबान काटने की धमकी मिली है. मामले में बरेली पुलिस का कहना है कि, संदर्भित मामले के संबंध में अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष से आवेदन प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

8:08 AM. 30 Sept 22 8:08 AM. 30 Sept

संभल में स्कूली बच्चों पर बुखार का कहर

संभल के ग्राम दीमापुर खेड़ी में बुखार के प्रकोप से स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में काफी कमी आई है. लोगों में भय का माहौल है.उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी अंजना गुप्ता ने बताया कि, 127 छात्रों में से केवल 50 ही स्कूल आए हैं. आजकल बच्चे बुखार के कारण स्कूल नहीं आ पा रहे हैं. उन्हें पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जा रही हैं. लंबे समय से सामने आ रही है यह समस्या.

6:40 AM. 30 Sept 22 6:40 AM. 30 Sept

सीएम योगी आज चयनित अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 11 बजे राजधानी लखनऊ में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. सीएम योगी, आबकारी सिपाही के पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. यह कार्यक्रम लोकभवन में होगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >