UP Breaking News Live Updates: ललितपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और 15 से अधिक लोग घायल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
1:00 PM. 25 Sept 22 1:00 PM. 25 Sept

केजीएमयू की नई रजिस्ट्रार बनीं रेखा एस चौहान

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को 4 आईएएस और 4 पीपीएस अधिकारियों का तबादले का आदेश जारी किया है. इसके तहत औरैया की अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को लखनऊ स्थित किंगजॉर्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया गया है.

1:00 PM. 25 Sept 22 1:00 PM. 25 Sept

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

साक्षी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाराणसी पहुंचीं. पहली बार वाराणसी आईं मलिक ने यहां बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए.

10:53 AM. 25 Sept 22 10:53 AM. 25 Sept

ललितपुर में भीषण हादसे में चार की मौत

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और 15 से अधिक लोग घायल. स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को समय रहते बचाया जा सका. पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है.

9:49 AM. 25 Sept 22 9:49 AM. 25 Sept

लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन 5 अक्टूबर तक

Ayodhya Ramleela: अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला का मंचन आज यानी रविवार से शुरू हो रहा है. जनपद के लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन 5 अक्टूबर तक चलेगा. इस साल जहां रामानन्द सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण की सीता दीपिका चिखलिया रावण दहन के मौके पर मौजूद रहेंगी तो वहीं प्रभु राम, मां सीता के ड्रेस और आभूषण भी बेहद आकर्षक बनवाए गए हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >