UP Breaking News Live: असीम अरूण बने यूपी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
8:29 PM. 1 Jul 22 8:29 PM. 1 Jul

समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण को यूपी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. यूपी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग में नियमित अध्यक्ष नियुक्त होने तक फिलहाल प्रभार उनके पास ही रहेगा.

7:14 PM. 1 Jul 22 7:14 PM. 1 Jul

डॉ अनिल कुमार बने लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार

कानपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्‍हें लखनऊ विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बना दिया गया है. सीएसजेएमयू के कुलसचिव का कार्यभार अभी परीक्षा नियंत्रक डॉ अंजनी कुमार मिश्र को सौंपा गया है.

7:14 PM. 1 Jul 22 7:14 PM. 1 Jul

यूपी में 39 सीएमओ का एक साथ तबादला

उत्‍तर प्रदेश में इंटरनेशल डॉक्‍टर्स डे के अवसर पर एक साथ 39 सीएमओ का तबादला कर दिया गया है.

1:28 PM. 1 Jul 22 1:28 PM. 1 Jul

बिजली का करंट लगने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत 

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक बच्चे ने जब बिजली का तार पकड़ लिया, तो उसे बचाने पहुंचे दो लोग भी बिजली की चपेट में आ गए. करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना आज सुबह की है

1:28 PM. 1 Jul 22 1:28 PM. 1 Jul

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले अखिलेश यादव, बांटे लैपटॉप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने जन्मदिन के मौके पर 1 जुलाई को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मुलाकात की. सपा कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अखिलेश यादव ने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटे.

10:59 AM. 1 Jul 22 10:59 AM. 1 Jul

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की  मौत

सुल्तानपुर से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

10:59 AM. 1 Jul 22 10:59 AM. 1 Jul

प्रयागराज में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट

प्रयागराज में आज जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शहर में बवाल न हो इसलिए धर्मगुरुओं से संपर्क किया जा रहा है. इसके अलावा चौकी स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात कर भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं. एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.

9:45 AM. 1 Jul 22 9:45 AM. 1 Jul

आज निशुल्क भोजन वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन आज सुबह फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को मामले के निस्तारण के आदेश भी दिए. सीएम योगी आज निशुल्क भोजन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह निशुल्क वाहन रोजाना 1000 लोगों को भोजन प्रदान करेगा.

9:45 AM. 1 Jul 22 9:45 AM. 1 Jul

एकमुश्त समाधान योजना की लास्ट डेट बढ़ी

एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल बकाएदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है, दरअसल, योजना के तहत बिल जमा करने की लास्ट 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है. इस योजना के तहत 100 फीसदी ब्याज में छूट देकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने का मौका दिया जा रहा है. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना (OTS ) लागू की गई है.

8:30 AM. 1 Jul 22 8:30 AM. 1 Jul

यूपी के स्कूलों में आज से होंगे कई बदलाव

प्रदेश के केंद्रीय विद्यालय सहित यूपी के स्कूल आज यानी 1 जुलाई से खुल गए हैं. प्रदेश के अपर प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, स्कूलों को डिजिटल सुविधाओं से लैस करने पर जोर दिया जा रहा है. इस क्रम में 1 जुलाई से स्कूलों में बायोमैट्रिक से उपस्थिति होगी. बच्चों को स्पीकर से पढ़ाया जाएगा. 7 से 1 बजे तक लगेंगी क्लासेज. इसके अलावा बिना यूनिफॉर्म के छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

9:01 AM. 1 Jul 22 9:01 AM. 1 Jul

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मुलाकात करेंगे. आज सुबह 11.30 बजे सपा कार्यालय में कार्यक्रम यह कार्यक्रम होगा. अखिलेश यादव लैपटॉप 10वीं और 12वीं के प्रथम 5वें स्थान तक मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >