UP Breaking News Live: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसा मामले में अब तक 487 उपद्रवी गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:34 AM. 25 Jun 22 8:04 PM. 24 Jun

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसा मामले में कार्रवाई

केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ यूपी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित युवाओं ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ की थी. यूपी पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव मामले में अब तक 487 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में 424 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

1:34 AM. 25 Jun 22 8:04 PM. 24 Jun

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक ने दिया इस्तीफा

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) प्रदीप कक्कड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है.

1:34 AM. 25 Jun 22 8:04 PM. 24 Jun

वाराणसी: महाविद्यालय में हंगामा

वाराणसी में महाविद्यालय प्रबंधन और छात्रों के बीच हुई हाथापाई हुई है. महाविद्यालय प्रबंधन के कर्मचारी पर छात्रों पर पिस्टल से धमकी देने का आरोप लगा. बता दें कि प्रवेश पत्र को लेकर प्रबंधन और छात्र के बीच बहस हुआ है. छात्रों पर पिस्टल तानने का वीडियो हुआ वायरल हो गया है.

8:01 PM. 24 Jun 22 2:31 PM. 24 Jun

इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर सपा ने किया बीजेपी का घेराव

प्रतापगढ़ में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर सपा ने बीजेपी सरकार का घेराव किया है. सपा ने ट्वीट कर लिखा, मज़बूती की बुलंदियों को छूता डबल इंजन सरकार का विकास. प्रतापगढ़ में बेईमानी की सीमेंट और भ्रष्टाचार की ईंट से बन रही इंजीनियरिंग कॉलेज की निर्माणाधीन दीवार निरक्षण करने पहुंचे सपा विधायक आरके वर्मा के हाथ लगाते ही धराशाई हो गई. अब क्या कार्रवाई करेगी कमीशन बाज भाजपा सरकार. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा.

8:01 PM. 24 Jun 22 2:31 PM. 24 Jun

गोरखपुर में कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या

गोरखपुर में कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है. घटना बढ़हलगंज के पार्वती माता मंदिर की है

8:01 PM. 24 Jun 22 2:31 PM. 24 Jun

लखनऊ में ड्रोन निगरानी के साथ हाई अलर्ट पर पुलिस

जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ में अलर्ट पर सीपी ने कहा कि, हम राज्य के कुछ जिलों में 3 और 10 जून की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की तैनाती और ड्रोन निगरानी के साथ हाई अलर्ट पर हैं. हम सभी धर्मगुरुओं से भी बात कर रहे हैं. हमारी ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ की परंपरा से जुमे की नमाज़ सुचारु रूप से संपन्न होगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >