UP Breaking News Live: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में मिली जीत पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
6:15 PM. 26 Jun 22 6:15 PM. 26 Jun

उपचुनाव में मिली जीत पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है. यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है. समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं. मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं

6:15 PM. 26 Jun 22 6:15 PM. 26 Jun

सीएम योगी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस. 4 बजे पार्टी ऑफिस पहुचेंगे सीएम योगी. रामपुर और आजमगढ के चुनावी नतीजों को लेकर करेंगे चर्चा.

2:41 PM. 26 Jun 22 2:41 PM. 26 Jun

पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव

अलीगढ़ के सासनी गेट थाने के पला फाटक से हादसे की बड़ी घटना सामने आई है. यहां पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव. युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.

2:41 PM. 26 Jun 22 2:41 PM. 26 Jun

रामपुर और आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार आगे

यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग ने अब तक के रुझान जारी किए हैं. आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं.

2:41 PM. 26 Jun 22 2:41 PM. 26 Jun

वाराणसी में सीएम योगी के चॉपर की इंमरजेंसी लैंडिग

सीएम योगी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम योगी सर्किट हाउस से निकलने के बाद पुलिस लाइन पहुंचे. सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद एक बार फिर पुलिस लाइन में लैंड हुआ. दरअसल, हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया, इसलिए सावधानी के लिये हेलीकॉप्टर वापिस आ गया. अब सीएम योगी को लेने स्टेट प्लेन आ रहा है. सीएम एयरपोर्ट से सीधे लखनऊ जाएंगे.

8:15 AM. 26 Jun 22 8:15 AM. 26 Jun

आज 1st शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले समारोह का आयोजन

लखनऊ में आज प्रथम शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले समारोह का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे. आज शाम 6.30 बजे विधानसभा पर समारोह का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी मौजूद रहेंगे.

8:15 AM. 26 Jun 22 8:15 AM. 26 Jun

आज प्रदेश भर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उत्तर प्रदेश में आज यानि 26 जून (रविवार) को प्रदेश भर में शराब की दुकानों (Liquor Shop Closed) का शटर डाउन रहेगा. रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शराब, बीयर व भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद रहेंगी. आबकारी विभाग के तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके अवैध व्यापार के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर रविवार को शराब, बीयर व भांग की दुकानों को बंद रखते हुए ‘ड्राई डे’ मनाने का निर्णय लिया गया है.

8:15 AM. 26 Jun 22 8:15 AM. 26 Jun

भारत गौरव ट्रेन आज यूपी के संगम नगरी में पहुंचेगी

दिल्ली से भारत गौरव ट्रेन आज यूपी के संगम नगरी में पहुंचेगी. यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी. ट्रेन को मंगलवार को सफदरजंग स्टेशन से दिखाई गई थी हरी झंडी. 18 दिनों की यात्रा के लिए 500 यात्रियों को लेकर रवाना हुई है. यहां से अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी जाएंगी ट्रेन. प्रयागराज, चित्रकूट से रामेश्वरम तक यात्रा कराएगी.

7:47 AM. 26 Jun 22 7:47 AM. 26 Jun

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज कौशांबी दौरा

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज, 26 जून को कौशाम्बी के दौरे पर रहेंगे. डिप्टी सीएम आज सुबह 10.40 बजे संयारा सर्किट हाउस पहुंचेंगे. जहां वे सर्किट हाउस से ई-रिक्शा वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न लाभार्थियों को चेक टूलकिट्स, और प्रमाण पत्र देंगे. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनसमुदाय के साथ भेंटवार्ता भी करेंगे. शाम 4.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >