UP Breaking News Live: कानपुर में पोस्‍टर की 13 और 31 नंबर की तस्‍वीर वाले दंगाई आए ग‍िरफ्त में

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:10 AM. 7 Jun 22 7:40 PM. 6 Jun

मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ, बांके बिहारी मंदिर में किये दर्शन

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ सोमवार को मथुरा पहुंचे. वहां उन्‍होंने बांके बिहारी मंद‍िर के दर्शन किए.

1:10 AM. 7 Jun 22 7:40 PM. 6 Jun

कानपुर में दंगा करने वालों की तस्‍वीरें चौराहों पर चस्‍पा

1:10 AM. 7 Jun 22 7:40 PM. 6 Jun

लंका थानाक्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान 4 युवक डूबे

लंका थानाक्षेत्र में 4 युवक गंगा नदी में डूब गए. हालांकि, इनमें से 2 युवकों की हुई मौत हो गई जबक‍ि 2 बचाए गए.

1:10 AM. 7 Jun 22 7:40 PM. 6 Jun

आतंकी वलीउल्��ाह को फांसी की सजा का ऐलान

साल 2006 के वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है. मामले में दोषी ठहराए जा चुके आतंकी वलीउल्लाह को गाजियाबाद कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. सीरियल ब्लास्ट के एक मामले में 18 लोगों की मौत हुई थी और दूसरे मामला वाराणसी के घाट पर बम मिलने का है.

8:36 PM. 6 Jun 22 3:06 PM. 6 Jun

कन्नौज कचहरी में फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक का वकीलों ने फूंका पुतला

फिल्म पृथ्वीराज को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. कोई इसमें दिखाए गए इतिहास का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध. इसी क्रम में सोमवार को कन्नौज कचहरी में फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक का वकीलों ने पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है.

8:02 PM. 6 Jun 22 2:32 PM. 6 Jun

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए से सपा से धर्मेंद्र यादव ने नामांकन कर दिया है. इस मौके पर उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, चुनाव आता है तो महंगाई घटती है और चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाती है. तो हमारी लड़ाई ऐसे लोगों से है. मेरी ये खुशनसीबी है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया, ये अब तक का इतिहास है और हमारा ये इतिहास लगातार बरकरार रहेगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >