UP Breaking News Live: योगी कैबिनेट की बैठक खत्म, 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:16 AM. 29 Jun 22 10:46 PM. 28 Jun

बरेली से गुजरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 29 और 30 जून को कैंसिल

Bareilly News: रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को राज्यरानी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस को कैंसिल किया है.बरेली से गुजरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 29 और 30 जून को कैंसिल होगी.लखनऊ जंक्शन से 29 एवं 30 जून को चलने वाली 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ नहीं जाएगी.इसके साथ ही मेरठ सिटी से 29 एवं 30 जून को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी से कैंसिल होगी.05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन भी कैंसिल रहेगी.

12:04 AM. 29 Jun 22 6:34 PM. 28 Jun

UPSSSC ने PET 2022 के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (upsssc) की ओर से प्रारम्‍भ‍िक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test-PET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इसके तहत अभ्‍यर्थ‍ियों को सूच‍ित किया गया है कि PET 2022 के लिए आयोग की आध‍ि‍कार‍िक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्‍वीकार नहीं किया जाएगा.

UPSSSC PET 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी में ऐसे करें आवेदन, जानें क्‍या है योग्यता और लास्‍ट डेट?

8:12 PM. 28 Jun 22 2:42 PM. 28 Jun

योगी कैबिनेट की बैठक खत्म, 14  प्रस्तावों  को मिली मंजूरी

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें 15 प्रस्ताव पेश किए गए और 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिली.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को डाटा सेंटर नीति 2021 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे. ठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में होमगार्ड को प्रशिक्षण अवधि में 786 रुपये भत्ता देने पर भी निर्णय लिया गया.

8:12 PM. 28 Jun 22 2:42 PM. 28 Jun

संभल में अस्पताल में लगी आग

उत्तर प्रदेश के संभल से बड़ी खबर आ रही है. संभल में जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मची. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. ज्यादा जानकारी की अभी इंतजार है.

8:12 PM. 28 Jun 22 2:42 PM. 28 Jun

निरहुआ से सीएम योगी ने की मुलाकात

आजमगढ़ में लोकसभा का उप चुनाव जीतने वाले भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ ने आज राजधानी लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की.

8:12 PM. 28 Jun 22 2:42 PM. 28 Jun

किसान महापंचायत आज

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को गांव काबड़ौत युवा पंचायत को संबोधित करेंगे.रालोद नेताओं ने कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. सोमवार को भी कई गांवों में दौरा कर युवाओं ने पंचायत में पहुंचने की अपील की गई.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >