UP Breaking News Live: लखनऊ में रेलवे ठेकेदार की हत्या, पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर वारदात
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: लखनऊ में रेलवे ठेकेदार की हत्या, पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर वारदात
Live Updates
2:53 AM. 26 Jun 229:23 PM. 25 Jun
लखनऊ में रेलवे ठेकेदार की हत्या
राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात हुई है. कैंट के निलमथा में रेलवे ठेकेदार की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया. युवक की हत्या से पहले उसकी पत्नी और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया.
2:53 AM. 26 Jun 229:23 PM. 25 Jun
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी के दौरे पर पहुंच चुके हैं. सीएम सर्किट हाउस वाराणसी में संवाद करेंगे. विकास कार्यों, विभिन्न परियोजनाओं, कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
8:04 PM. 25 Jun 222:34 PM. 25 Jun
बरेली के झुमका चौराहा पर पलटी कार, बच्चे की मौत
बरेली शनिवार आज बरेली- रामपुर रोड पर झुमका चौराहा पर वाहन की टक्कर से कार पलट गई. जिसके चलते कार सवार दंपत्ति घायल हो गए. उनके बच्चे की मौत हो गई. वाहन की टक्कर से गाड़ी कई बार पलटा खा कर हाईवे पर ही पलट गई है. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
8:04 PM. 25 Jun 222:34 PM. 25 Jun
11 लाख लोगों को मिला घरौनी प्रमाण पत्र
लखनऊ के लोकभवन में स्वामित्व योजना के तहत हो रहे घरौनी वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने डिजिटली प्रमाण पत्र दिए. इस मौके पर 11 लाख लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र मिला.
8:04 PM. 25 Jun 222:34 PM. 25 Jun
फ्रांस के राजदूत ने जौनपुर में बड़ी मस्जिद का किया दौरा
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने जौनपुर में बड़ी मस्जिद का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय इतिहास अद्भुत है. मैं यहां जौनपुर में आकर खुश हूं. मुझे लगता है कि यह एक सुंदर विरासत की रक्षा करने के लिए है.
8:04 PM. 25 Jun 222:34 PM. 25 Jun
अमिताभ ठाकुर ने की अधिकार सेना बनाने की घोषणा की
सेवानिवृत्त IPS अमिताभ ठाकुर ने राजनीतिक दल अधिकार सेना बनाने की घोषणा की. हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।