UP Breaking News Live: मथुरा में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, वृंदावन के वृद्धाश्रम में 4 महिलाएं पॉजिटिव

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:10 AM. 21 Jun 22 8:40 PM. 20 Jun

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अयोध्या में भव्य कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. श्रीराम की पैड़ी पर 5000 लोग योग करेंगे. अयोध्या में रेड कार्पेट पर भव्य आयोजन होगा. वहीं, मंत्र‍ियों को विभ‍िन्‍न जनपदों में योग करने के लिए भेजा जा रहा है…

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव अयोध्या में करेंगे योग

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

साधु संत और जनप्रतिनिधि राम की पैड़ी पर योग में होंगे शामिल

अयोध्या में 7 एलईडी डिस्प्ले की व्यवस्था की गई

अयोध्या में श्रीराम की पैड़ी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन

2:10 AM. 21 Jun 22 8:40 PM. 20 Jun

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ राजभवन में करेंगे योग

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ योग दिवस पर राजभवन में योग करेंगे. 40 मंत्री विभिन्‍न जनपदों में रहेंगे. जिलों के नोडल अधिकारी भी अपने-अपने जिलों में योग करेंगे.

2:10 AM. 21 Jun 22 8:40 PM. 20 Jun

यूपी के सभी मदरसों में मनाया जाएगा योग दिवस

यूपी के सभी मदरसों में मंगलवार को योग दिवस मनाया जाएगा. अनुदानित व गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में योग दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है. यह आदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने जारी की है.

8:15 PM. 20 Jun 22 2:45 PM. 20 Jun

वृंदावन में 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

यूपी में कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने लगा है. ताजा मामला मथुरा के वृंदावन का है, जहां वृद्धाश्रम में 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम वृद्धाश्रम पहुंच गई है. संक्रमितों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धाश्रम को सेनेटाइज कराया है.

8:15 PM. 20 Jun 22 2:45 PM. 20 Jun

‘भारत बंद’ के आह्वान के बीच नोएडा में भारी जाम

अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में ‘भारत बंद’ के आह्वान के बीच नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया है.

8:15 PM. 20 Jun 22 2:45 PM. 20 Jun

ओपी राजभर ने बीजेपी पर साधा निशाना

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने कहा कि, बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी है. आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, जातिगत आंकड़े बताते हैं कि सपा गठबंधन जीत रहा है, भाजपा-बसपा दूसरे स्थान के लिए लड़ रही हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >