UP Breaking News Live: अग्निपथ योजना के विरोध में वाराणसी में हुई हिंसा मामले में अब तक 27 गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:22 AM. 20 Jun 22 8:52 PM. 19 Jun

जुमे के नामज के बाद हुई हिंसा मामले  में अबतक 421 गिरफ्तार

3 जून और 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल मामले में योगी सरकार एक्शन में आ गई है. इस बवाल मामले में अबतक 421 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 3 जून और 10 जून को जूमे की नमाज के प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बवाल देखने को मिला था. कानपुर, प्रयागराज और सहारनपुर जिले में बवाल के साथ-साथ आगजनी की खबरें भी सामने आई थी.

2:22 AM. 20 Jun 22 8:52 PM. 19 Jun

अग्निपथ योजना के विरोध में वाराणसी में हुई हिंसा मामले में 27 गिरफ्तार

अग्निपथ योजना को लेकर पिछले दिनों वाराणसी में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस सख्त एक्शन ले रही है. 17 जून को हुई तोड़फोड़ और हिंसा में अब तक कुल 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं. वहीं 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 57 अन्य उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है. उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी. सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान का आकलन चल रहा है. इसकी क्षति पूर्ति की कार्यवाही ट्रिब्यूनल के माध्यम से कराया जायेगा .

2:22 AM. 20 Jun 22 8:52 PM. 19 Jun

नूपुर शर्मा के विरोध में मौलाना तौकीर रजा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के बरेली में इत्तेहाद- ए – मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के यौम-ए -दुरूद का कार्यक्रम का आगाज हो गया है. आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के साथ दुरूद शरीफ पढ़ रहे हैं. इसके साथ ही पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पर रोशनी डाली गई.भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में यह कार्यक्रम हो रहा है. कार्यक्रम को शांति से संपन्न कराने के लिए डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत सभी अफसर मोर्चा संभाले हुए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस, पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था सभाले है.

7:26 PM. 19 Jun 22 1:56 PM. 19 Jun

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. शहर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ड्रोन से चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं. आज इस्लामिया ग्राउंड में 3 बजे से 5 बजे तक BJP पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन होना है.

7:26 PM. 19 Jun 22 1:56 PM. 19 Jun

सीएम योगी ने आज़मगढ़ में जनसभा को किया संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उपचुनाव के मद्देनजर आज़मगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के समर्थन में जनता से वोट मांगे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, जिसे आप चुनते थे, वे विकास तो नहीं कर पाए और आपके सामने पहचान का संकट भी खड़ा कर दिया. जब फिर से सहारा देने की ज़रूरत थी तो आज़मगढ़ को मजधार में छोड़कर भाग कर गायब हो गए. समाजवादी पार्टी की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है. लेकिन, हमने आज़मगढ़ के विकास को काशी और गोरखपुर के विकास के तर्ज पर आगे बढ़ाने का काम किया है और ईमानदारी के साथ किया है. आज़मगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ दिया गया है.

7:26 PM. 19 Jun 22 1:56 PM. 19 Jun

गिट्टी से लदे ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के हरियरपुर गांव के रिंग रोड पर पीआरबी पुलिस के वाहन को देर रात गिट्टी से लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से पीआरवी और ट्रक खाई में पलट गए टक्कर मारने के बाद ट्रक में सवार लोग गाड़ी छोड़ के फरार हो गए. पीआरवी गाड़ी के अंदर दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >