UP Breaking News Live: UP में विधान परिषद की 2 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:59 PM. 18 Jul 22 5:29 PM. 18 Jul

UP में विधान परिषद की 2 सीटों पर 11 अगस्‍त को मतदान

UP में विधान परिषद की 2 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की. उप चुनाव के लिए 11 अगस्त को होगा मतदान, सपा नेता अहमद हसन के निधन के बाद खाली हुई सीट पर होगा चुनाव, ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर भी होगा उपचुनाव.

10:59 PM. 18 Jul 22 5:29 PM. 18 Jul

लखनऊ के दिलकुशा में बदमाश बिट्टू जायसवाल से मुठभेड़

लखनऊ में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़. मुठभेड़ में बिहार का शातिर बदमाश घायल. थाना कैंट क्षेत्र के दिलकुशा इलाके में बदमाश बिट्टू जायसवाल और पुलिस के बीच मुठभेड़. बिहार के गैंगस्टर गोरख ठाकुर की हत्या का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है घायल बदमाश. हाल ही में कैंट में हुई ठेकेदार की हत्या में भी नामजद है घायल बदमाश बिट्टू जायसवाल.

10:59 PM. 18 Jul 22 5:29 PM. 18 Jul

ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी में कल दोबारा होगी सुनवाई

ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में सोमवार 18 जुलाई को जिला जज वाराणसी एके विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस ममाले में अब अगली तारीख 19 जुलाई यानी कल मंगलवार की दी है. आज कुल 125 मिनट ह‍िंदू और मुस्‍ल‍िम पक्ष के वकीलों के बीच बहस हुई.

5:26 PM. 18 Jul 22 11:56 AM. 18 Jul

वरुण गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

केंद्र सरकार ने दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू कर दिया है. ऐसे में बीजेपी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है. रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा.जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं.

5:26 PM. 18 Jul 22 11:56 AM. 18 Jul

मायावती ने की मुर्मू के सर्मथन में वोटिंग की अपील

आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. इस बीच बसपा सुप्रीमो ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से से अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तथा पार्टी व मूवमेन्ट की सोच के मुताबिक ही आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा की. कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से भी उन्हें आज अपनी अन्तरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील.’

3:07 PM. 18 Jul 22 9:37 AM. 18 Jul

आज ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत बैठक करेंगे सीएम

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री आज IGRS, CM हेल्पलाइन के सम्बन्ध में बैठक करेंगे. इसके साथ ही शाम 7 बजे जिला, तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >