UP Breaking News Live: सपा ने 24 जून को बुलाई बड़ी बैठक, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होगी चर्चा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

11:27 PM. 23 Jun 22 11:27 PM. 23 Jun

लखनऊ में खुला यूपी का पहला ट्रांसजेंडर सेल

लखनऊ में उत्तर प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर सेल कमिश्नरेट पुलिस की पहल से शुरू किया गया. अब ट्रांसजेंडर और महिलाओं को पुलिस के पास जाते हुए हिचकिचाना नहीं पड़ेगा. खासकर, ट्रांसजेंडर की हिचकिचाहट दूर होगी. ट्रांसजेंडर की समस्या का हल यहां आसानी से होगा. ट्रांसजेंडर सेल (पुलिस सहायता केंद्र) का लोकार्पण गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सोमेन वर्मा एवं अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया.

11:27 PM. 23 Jun 22 11:27 PM. 23 Jun

ज्ञानवापी मामले कोर्ट ने बहस के बाद पत्रावली सुरक्षित रखी 

Varanasi News: जितेंद्र सिंह बिसेन ने स्पेशल सीजेएम की अदालत में 156(3) के तहत ज्ञानवापी के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ का अंजुमन इंतजामिया के सचिव पर आरोप लगाया था. इसे पिछले दिनों अदालत ने खारिज कर दिया था. इस आदेश के खिलाफ जिला जज की कोर्ट में निगरानी याचिका दाखिल की गई थी. इस पर गुरुवार को बहस हुई. अदालत ने बहस सुनने के बाद आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली है.

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

सपा ने 24 जून को बुलाई बड़ी बैठक

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 24 जून को लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है. बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा होगी.

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

1 जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

विभागीय बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि, 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना है. बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा परिषद दोनों के स्तर अपने-अपने स्कूलों को ठीक करने की व्यवस्था करनी होगी.

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

सीएम योगी ने 10वीं के मेधावी छात्रों से की मुलाकात 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल के 10 मेधावी छात्रों एवं उनके माता-पिता, प्रधानाचार्यों और अध्यापकों से मुलाकात की. सीएम योगी ने कहा कि, प्रश्न पत्र विद्यार्थी के मानसिक स्तर को जांचने का एक माध्यम होता है. प्रश्न पत्र बहुत क्लिष्ट हो तो यह अच्छे परीक्षक की निशानी नहीं होती. प्रश्न पत्र सहज हो, सरल हो व हर बच्चे के मानसिक स्तर को जांचने का माध्यम बन सके कि वह बौद्धिक रूप से कितना परिपक्व हुआ है.

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

गाजियाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

गाजियाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में यहां 2 युवकों की दर्दनाक मौत और 3 युवकों के घायल होने की खबर है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी युवक बागपत के घिटोरा गांव के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा एक वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ है, जिसके कारण युवकों की कार पलट गई. घटना बंथला चिरौडी रोड पर सिखरानी गांव की है

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुन्यतिथी पर उनको श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था. उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी. उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुन्यतिथी पर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी।”

8:27 PM. 23 Jun 22 8:27 PM. 23 Jun

आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे CM योगी

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में कल अपना नामांकन करेंगी. इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू अपना नामांकन करेंगी. सीएम योगी आज शाम 7.30 बजे दिल्ली जाएंगे.

12:58 PM. 23 Jun 22 12:58 PM. 23 Jun

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे सीएम

प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

12:54 PM. 23 Jun 22 12:54 PM. 23 Jun

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

रामपुर और आजमगढ़ सीट के उपचुनाव के लिए आज यानी 23 जून को मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी ने दिनेश लाल यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने धर्मेंद्र यादव और बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली प्रत्याशी बनाया है.

12:54 PM. 23 Jun 22 12:54 PM. 23 Jun

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बीच आजम खान का बड़ा आरोप

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बीच सपा नेता आजम खान ने प्रशासन ने पर गंभीर आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि, हम तो सारी रात जागे हैं और हमारे प्रत्याशी संसद के सभी थाने गए हैं. सबसे ज्यादा अभद्र व्यवहार थाने गंज के इंस्पेक्टर ने किया और उसने लोगों के साथ मार-पीट भी की. अगर वोट प्रतिशत गिराई जाती है तो इसका इल्जाम पूरा प्रशासन पर आएगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >