UP Breaking News Live: कानपुर की घटना के बाद राजधानी लखनऊ में बढ़ी सतर्कता

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:13 AM. 4 Jun 22 6:43 PM. 3 Jun

कानपुर की घटना के बाद राजधानी लखनऊ में बढ़ी सतर्कता

कानपुर की घटना के बाद राजधानी में बढ़ाई गई सतर्कता. हज़रतगंज थाना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस की गस्त. हज़रतगंज के पार्क रोड विधानसभा मुख्यमंत्री आवास मंत्री आवास व कालोनियों में भारी संख्या में पुलिस कर रही गस्त. इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के नेतृव पुलिस कर रही गस्त.

10:29 PM. 3 Jun 22 4:59 PM. 3 Jun

मलिहाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम चैनु बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी.

10:29 PM. 3 Jun 22 4:59 PM. 3 Jun

PM के दौरे के बीच कानपुर में हिंसा, लाठीचार्ज

भाजपा नेत्री नूपुर के मोहम्मद साहब के संदर्भ में दिए गए एक बयान पर शुक्रवार को कानपुर में बवाल हो गया है. पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई. इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया. इसके हालात तनाव पूर्ण हो गए.

10:29 PM. 3 Jun 22 4:59 PM. 3 Jun

यूपी से राज्यसभा जाने वाले 11 चेहरे निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. यूपी की राज्यसभा की 11 सीटों में से आठ पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी और उसके समर्थित प्रत्याशियों की जीत हो गयी है. इसको लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है.

8:13 PM. 3 Jun 22 2:43 PM. 3 Jun

अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से मरीज की मौत

संभल में झोलाछाप अस्पताल में महिला की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. ऐसे में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा है. मामले की जानकारी लगते ही विभाग के नोडल अधिकारी ने अस्पताल सीज कर दिया है. पूरा मामला हायरनगर के मुजफ्फरपुर के अलशिफा हॉस्पिटल का है.

6:06 PM. 3 Jun 22 12:36 PM. 3 Jun

वाराणसी में ज्ञानवापी को लेकर धर्म परिषद का आयोजन

वाराणसी में ज्ञानवापी को लेकर धर्म परिषद का आयोजन शुरू हो गया है. परिषद में मठाधीश, संत, महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता समेत इतिहासकार शामिल हैं. बैठक में ज्ञानवापी को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है. वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में बैठक का आयोजन हो रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >