UP Breaking News LIVE: सपा विधायक इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में आज से निवेश के मेगा शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के पहले अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. लखनऊ की वृंदावन योजना में आज सुबह साढ़े दस बजे पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही ग्लोबल ट्रेड शो का लोकार्पण. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News LIVE: सपा विधायक इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त
Live Updates
12:29 AM. 11 Feb 236:59 PM. 10 Feb
सपा विधायक इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके गैंग के खिलाफ पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की. जाजमऊ इलाके में हिलाल कंपाउंड को सील किया गया. इसे इरफान सोलंकी गैंग के शौकत पहलवान ने बनवाया था. शौकत पहलवान की 3 संपत्तियों को जब्त किया गया है. करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति आज सील की गई है.पुलिस ने तीनों संपत्तियों का पीडब्ल्यूडी विभाग से वैल्यूशन कराया. हिलाल कंपाउंड में कुल 28 फ्लैट बने हैं. पुलिस के मुताबिक अभी तक सिर्फ एक फ्लैट मालिक ने रजिस्ट्री दिखाई है. उसे रहने के लिए छोटे गेट से आने जाने का रास्ता दिया जाएगा.
9:09 PM. 10 Feb 233:39 PM. 10 Feb
जयंत चौधरी रालोद के अध्यक्ष निर्वाचित
जयंत चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं. पार्टी के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने जयंत चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया. इसके बाद जयंत चौधरी ने कार्यकयल में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय अजीत सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया. इसके साथ ही रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 फरवरी को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा, जिसमें राजनीतिक व आर्थिक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी.
8:16 PM. 10 Feb 232:46 PM. 10 Feb
इन्वेस्टर्स समिट का मतलब फ़ोटोबाजी भाषणबाजी और मीडियाबाजीः सपा नेता IP सिंह
सपा नेता आईपी सिंह ने कहा इन्वेस्टर्स समिट का मतलब फ़ोटोबाजी भाषणबाजी और मीडियाबाजी. वाइब्रेंट गुजरात से शुरू हुआ यह झूठा प्रचार बीजेपी सरकारों का अहम हिस्सा बन गया है. “खाया पीया कुछ नहीं गिलास तोड़ा बारह”
8:16 PM. 10 Feb 232:46 PM. 10 Feb
हमीरपुर में बाइक सवारों ने छात्रा से लूटे 21 हजार रुपये
हमीरपुर में बाइक सवारों ने छात्रा से 21 हजार रुपए लेटे. लूट की घटना से छात्रा में दहशत है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में फीस जमा करने छात्रा जा रही थी. पूरा मामला सदर इलाके के ग्वालटोली मुहाल का मामला है.
8:16 PM. 10 Feb 232:46 PM. 10 Feb
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी पहुंचे, बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी में हैं. अखिलेश ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की. बाबा विश्वनाथ से उन्होंने आशीर्वाद मांगा.
8:16 PM. 10 Feb 232:46 PM. 10 Feb
SP नेता अब्दुल्लाह आजम को SC से झटका, जन्म प्रमाण पत्र मामले में खारिज की याचिका
सपा नेता अब्दुल्लाह आजम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका मिला है. SC ने अब्दुल्लाह आजम की पुनर्विचार याचिका की खारिज की है.
मुख्य बातें
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में आज से निवेश के मेगा शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के पहले अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. लखनऊ की वृंदावन योजना में आज सुबह साढ़े दस बजे पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही ग्लोबल ट्रेड शो का लोकार्पण. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।