UP Breaking News Live: हेट स्पीच मामले में आजम खान को कोर्ट से मिली जमानत, 15 नवंबर को अगली सुनवाई

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
5:52 PM. 9 Nov 22 5:52 PM. 9 Nov

हेट स्पीच मामले में आजम खान को कोर्ट से मिली जमानत

सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. भड़काऊ भाषण मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ सपा नेता आजम खान ने रामपुर जिला जज की अदालत में अपील की. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आजम खान को 15 नवंबर तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. 15 नवंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में अगली सुनवाई होगी.

3:37 PM. 9 Nov 22 3:37 PM. 9 Nov

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 13 मजदूर झुलसे

Aligarh News: अमरोहा से अलीगढ़ आ रही एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में बैठे 13 मजदूर झुलस गए. बस में भट्टे के कुछ मजदूर बैठे थे. अलीगढ़ के दादों क्षेत्र से गुजरते समय बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. इस संबंध में सीओ छर्रा ने बताया कि हाईटेंशन तार के चपेट में आने से बस में बैठे हुए भट्टे के 13 मजदूर झुलस गए, जिन्हें सीएससी पर भेजा गया. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

3:18 PM. 9 Nov 22 3:18 PM. 9 Nov

 ताजगंज मामले में व्यापारियों को बड़ी राहत

ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यवसायिक कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 500 मीटर के दायरे में होने वाले व्यवसाय कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे. जिसे आज अदालत में सुनवाई के दौरान स्थगित कर दिया गया है.

3:18 PM. 9 Nov 22 3:18 PM. 9 Nov

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर केस दर्ज

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस इरफान सोलंकी की 2 गाड़ियां लेकर थाने पहुंची है. जाजमऊ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

9:29 AM. 9 Nov 22 9:29 AM. 9 Nov

गायक फरमानी नाज का भाई लूट के मामले में गिरफ्तार

मेरठ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने लूट के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनमें से एक गायक फरमानी नाज़ का भाई है और कुछ संबंधित हैं. हालांकि गायक नाज़ का इस घटना से कोई संबंध नहीं है. एसपी ग्रामीण ने बताया कि, इनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

9:29 AM. 9 Nov 22 9:29 AM. 9 Nov

मैनपुरी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

मैनपुरी में किशनी थाने के तहत कल यानी आठ नवंबर को ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत पीड़िता का मेडिकल करवाया. मामला दर्ज कर आरोपी जगमोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

9:29 AM. 9 Nov 22 9:29 AM. 9 Nov

बाराबंकी की सुमली नदी में नाव पलट जाने से तीन लोगों की मौत

बाराबंकी में सुमली नदी में नाव पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत की खबर है. बाराबंकी के जिलाधिकारी ने बताया कि, नाव में 13 लोग थे, जिनमें से 7 नदी से सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि 4 को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया

6:39 AM. 9 Nov 22 6:39 AM. 9 Nov

सीएम योगी के मथुरा दौरे का आज दूसरा दिन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम यहां 10 बजे भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन में कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा श्री कृष्ण बलराम मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे. साथ ही गौशाला का भी अवलोकन करेंगे

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >