UP Breaking News LIVE: गंगा एक्सप्रेसवे को 6 से बढ़ाकर 8 लेन किया जाएगा- सीएम योगी

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में बुधवार, 8 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

Live Updates
4:56 PM. 8 Dec 21 4:56 PM. 8 Dec

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा गंगा एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 18 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे. करीब 600 किलोमीटर लंबे मेरठ से प्रयागराज तक 6 लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे को बढ़ाकर 8 लेन किया जाएगा.

4:56 PM. 8 Dec 21 4:56 PM. 8 Dec

कोविड काल के समय नहीं दिखे, सपा-बसपा और कांग्रेस

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा को कोविड-19 के समय कहीं नहीं देखा गया था. वे अपने घरों में सेल्फ आइसोलेशन में थे. कृपया उन्हें बताएं कि बिजली अभी भी उनकी पहुंच से बाहर है. इसलिए उन्हें कुछ और वर्षों के लिए होम आइसोलेशन में रहना चाहिए.

4:56 PM. 8 Dec 21 4:56 PM. 8 Dec

सीएम योगी ने कोसी कलां दंगा का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा, कोसी कलां दंगा किस लिए था? एक शख्स मस्जिद के बाहर पानी पीता है और लोग उसकी पिटाई करते हैं. ऐसा लगा जैसे जनता की भावनाओं को कुचलने के लिए कोई राजनीतिक ‘कंस’ आ गया हो.

4:56 PM. 8 Dec 21 4:56 PM. 8 Dec

लाल भावनाओं का रंग है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, यूपी के सीएम ने भी पहले ‘लाल टोपी’ की बात कही थी. लाल भावनाओं का रंग है, बीजेपी भावनाओं को नहीं समझती. इसमें लाल रंग के कारण ही जीवन का अस्तित्व है. रक्त का रंग कैसा होता है? लाल क्रांति का, परिवर्तन का रंग है.

1:51 PM. 8 Dec 21 1:51 PM. 8 Dec

रिजर्व सीटों पर सर्वसमाज के मण्डल स्तरीय सम्मेलन

बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा, मेरे निर्देशन में यूपी के सभी जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सुरक्षा, सम्मान और तरक्की को लेकर संगोष्ठी करने के बाद अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री एससी मिश्र द्वारा यूपी की रिजर्व सीटों पर सर्वसमाज के मण्डल स्तरीय सम्मेलन आज से प्रारंभ. सभी से पूर्ण सहयोग की अपील.

1:51 PM. 8 Dec 21 1:51 PM. 8 Dec

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी किया. उन्होंने बताया कि, महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत. घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी.

11:21 AM. 8 Dec 21 11:21 AM. 8 Dec

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की सफाई अभियान की शुरुआत

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य के सभी मंदिरों में चलाए जाने वाले सफाई अभियान की शुरुआत की. बीजेपी-यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, यह ‘स्वच्छता अभियान’ 12 दिसंबर तक चलेगा.”

9:40 AM. 8 Dec 21 9:40 AM. 8 Dec

कांग्रेस का महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बीज आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए अलग जारी घोषणा पत्र जारी करेंगी.

9:40 AM. 8 Dec 21 9:40 AM. 8 Dec

मुख्तार अंसारी की पत्नी की जमीन आज होगी कुर्क

गाज़ीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की 9 करोड़ 44 लाख रुपए की जमीन आज कुर्क होगी. डीएम गाजीपुर ने ज़मीन को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं, गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई हो रही है.

7:22 AM. 8 Dec 21 7:22 AM. 8 Dec

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां तेज

प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि 2022 के प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां चल रही हैं. हम नए COVID वैरिएंट के फैलने को लेकर सतर्क हैं. हमने अपनी टीम को टेस्टिंग के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर रखा है. हम मेला मैदान में परीक्षण शिविर भी लगाएंगे.

6:28 AM. 8 Dec 21 6:28 AM. 8 Dec

CM योगी का शाहजहांपुर दौरा आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड से एक जनसभा में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे. पीएम की जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार यानी आज शाहजहांपुर पहुंचेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में बुधवार, 8 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >