मुख्य बातें
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 7 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

UP Breaking News LIVE: योगी को मोदी से कहना चाहिए कि वे लखीमपुर घटना के बारे में भी सोचें- अखिलेश यादव
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 7 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला समाजवादी पार्टी ने रखी थी और उन्हें लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए. मेरठ के लोग बदलाव चाहते हैं. यूपी में युवाओं के पास नौकरी नहीं है. यहां के किसान बीजेपी सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं. भाजपा सरकार के झूठे वादों से उन्हें मूर्ख बनाया गया. यहां डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है. गन्ना किसान अपना बकाया भुगतान चाहते हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोज़गारी-बेकारी का, किसान-मज़दूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी यूपी को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश अभिभूत है और उत्सव मना रहा है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा. हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे
प्रियंका गांधी ने कहा कि, यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 बैठकें हुईं. अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है. राज्य में महिला कल्याण पर एक अलग सार्वजनिक घोषणा नोटिस की घोषणा की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में 9,600 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान पीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूरी यूपी भली-भांति जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, आपकी दुख-तकलीफों से नहीं. लाल टोपी वालों को आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सरकार बनानी है इसलिए याद रखिए लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी को देखा, पीएम यहां शीघ्र ही 9600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया, गांव तुगलपुर कामहेरा में हाई स्कूल की 17 छात्राओं को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामले में, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की सूचना देने में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारी से की गई जांच .
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अंतिम चरण की तैयारी चल रही है. पीएम मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं. इस उन्होंने आज सुबह ही जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं. दरअसल, आज पीएम नरेंद्र मोदी भी गोरखपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी गोरखपुर में एक साथ तीन बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार, 7 दिसंबर को गोरखपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी गोरखपुर में एक साथ तीन बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री खाद कारखाना, एम्स और वायरोलॉजी के रूप में स्थापित 9 लैब का उदघाटन करेंगे. पीएम गोरखपुर में 9,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 7 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं
एक साल के लिए
आज ही सब्सक्राइब करें