UP Breaking News LIVE: मैं अखिलेश यादव नहीं, अखिलेश अली जिन्ना बुलाऊंगा- केशव प्रसा मौर्य

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार , 4 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
3:52 AM. 5 Dec 21 10:22 PM. 4 Dec

पिछड़ों के नाम पर राजनीति कर रहे अखिलेश यादव- केशव प्रसाद मौर्य

अंबेडकरनगर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिर अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं. वह पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, यह अवसरवाद है. पिछड़ों के प्रति उनके मन में कुछ सम्मान था, तो 2012-17 तक सपा के पास पूर्ण बहुमत था, वह उन्हें जगह दे सकते थे. मेरा मानना ​​है कि 2014 के बाद पिछड़ा उनके साथ नहीं गया और 2022 के बाद भी उनके साथ नहीं जाएगा.

3:52 AM. 5 Dec 21 10:22 PM. 4 Dec

पिछले 24 घंटे में 27 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं, आठ स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 16,87,424 और मरने वालों की संख्या 22,911 है. सक्रिय मामलों की संख्या 116 है.

7:47 PM. 4 Dec 21 2:17 PM. 4 Dec

कोरोना मृतकों के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा- प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार ने अब तक न तो कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़े जारी किए हैं और न ही मृतकों के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा दिया है. उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी जी करोड़ों भारतीयों की पीड़ा और संवेदना को संवेदनहीनता के बूटों तले कुचलिए मत, मृतकों के परिजनों को मुआवजा दीजिए.

6:58 PM. 4 Dec 21 1:28 PM. 4 Dec

लखीमपुर घटना पर अखिलेश का ट्वीट

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को. ये जो आज हाथ ऊपर उठाकर मुस्कुरा रहे हैं… दरअसल वो सपा के समय दिये गये लैपटॉप की वजह से आज अपने पैरों पर खड़े हैं.

6:58 PM. 4 Dec 21 1:28 PM. 4 Dec

जो राष्ट्रवादी है उसके लिए प्रचार करूंगी- कंगना

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना रनौत ने कहा कि, ‘जो राष्ट्रवादी है मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी. मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती हूं.’

4:39 PM. 4 Dec 21 11:09 AM. 4 Dec

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंंच गए हैं. यहां उन्होंने गोरक्षपीठ, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर द्वारा संचालित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के संस्थापक सप्ताह समारोह-2021 के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे.

मुख्य बातें

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार , 4 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >