मुख्य बातें
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार, 27 नवंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार, 27 नवंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

UP Breaking News LIVE: बीजेपी वाले झूठे विज्ञापन देते हैं, चीन के एयरपोर्ट की फोटो लगाते हैं- प्रियंका गांधी
महोबा में प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया. प्रियंका ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो किसानों का पूरा कर्जा माफ कर देंगे.इसके अलाव प्रियंका गांधी ने कहा,
लॉकडाउन में लोगों को पैदल चलाया. कांग्रेस ने बस भेजी तो उसे चलने नहीं दिया. आज इनकी रैलियों में सरकारी बसें लगाई जा रही हैं. जब लोग पैदल चल रहे थे तब इनकी बसें कहां थीं?
बुंदेलखंड में खाद की वजह से किसानों की मौत हुई. मैं वहां पहुंची तो मुझे बुंदेलखंड के लोगों के लिए बहुत दुख हुआ.
हमारी सरकार आएगी तो 2500 में धान खरीदेंगे.
कोरोना के समय बिजली बिल भरने वालों का बकाया माफ किया जाएगा.
महोबा में रैली के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नोएडा में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और इनके नेता चीन का फोटो लगाकर शेयर कर रहे थे. ये झूठा प्रचार भी करते हैं. जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं समझते. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी जहाज से बुंदेलखंड आए थे. वह जहाज 8000 करोड़ का है. वे खुद जहाज में चलते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के बाद जौनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कपरे हुए कहा कि, ये वही तत्व है जो 2017 से पहले एक तरफ़ दंगा करवाते थे नौजवानों, भाजपा कार्यकर्ताओं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज़ कराते थे और दूसरी तरफ़ आतंकवादियों पर दर्ज़ मकुदमों को वापस लेने का काम करते थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा पहुंचे. यहां उन्होंने बलरामपुर चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया.
यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इस बीच तमिल एक्ट्रेस अर्चना गौतम को कांग्रेस दोबारा ज्वाइन कराई गई है. इससे पहले हो एक्ट्रेस किसी बात को लेकर पार्टी से नाराज चल रही थीं
प्रयागराज हत्याकांड को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार का घेराव किया है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, इलाहाबाद के फाफामऊ में दबंगों के द्वारा 4 दलितों की हत्या दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग़ है. घोर निंदनीय! उम्मीद है ये अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएगे…
प्रयागराज के फाफामऊ में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या से पहले मां और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार, 27 नवंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…