UP Breaking News LIVE: काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम, जेपी नड्डा भी मौजूद

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 14 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
12:47 AM. 15 Dec 21 7:17 PM. 14 Dec

काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम मंगलवार शाम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

12:47 AM. 15 Dec 21 7:17 PM. 14 Dec

पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना

पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा सम्पन्न हो गया है. वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

10:20 PM. 14 Dec 21 4:50 PM. 14 Dec

शहंशाह बायोगैस प्लांट का दौरा

बीजेपी शासित प्रदेश के सीएम-डिप्टी सीएम ने शहंशाहपुर बायोगैस प्लांट का विजिट किया. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

10:20 PM. 14 Dec 21 4:50 PM. 14 Dec

भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलना गर्व की बात- सीएम योगी

सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की 98वीं जयंती समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक स्तर पर जो मान्यता मिली है, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है.

10:20 PM. 14 Dec 21 4:50 PM. 14 Dec

ऐसे संकल्प ले, जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज आप सभी से कुछ संकल्प लेने का आग्रह करना चाहता हूं. ये संकल्प ऐसे होने चाहिए जिसमें सद्गुरु के संकल्पों की सिद्धि हो और जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों. ये ऐसे संकल्प हो सकते हैं जिन्हें अगले दो साल में गति दी जाए, मिलकर पूरा किया जाए. जैसे एक संकल्प हो सकता है- हमें बेटी को पढ़ाना है, उसका स्किल डेवलपमेंट भी करना है. अपने परिवार के साथ साथ जो लोग समाज में ज़िम्मेदारी उठा सकते हैं, वो एक दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी उठाएं. एक और संकल्प हो सकता है पानी बचाने को लेकर. हमें अपनी नदियों को, गंगा जी को, सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखना है.

10:20 PM. 14 Dec 21 4:50 PM. 14 Dec

आज लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का. आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है. आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को, उत्पादों को ताकत दी जा रही है, लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 14 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >