UP Breaking News Live: गाजियाबाद: बार में चल रहा था रशियन लड़कियों का डांस, संचालक बीजेपी नेता अरेस्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:12 AM. 19 Jan 23 11:42 PM. 18 Jan

गाजियाबाद: बार में चल रहा था रशियन लड़कियों का डांस, संचालक बीजेपी नेता अरेस्ट

गाजियाबाद में बार संचालक BJP युवा मोर्चा का नेता संयम कोहली को अरेस्ट किया गया है. बार में रशियन लड़कियों से डांस कराया जा रहा था. पुलिस ने छापा मारा. रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था बार. बीजेपी युवा मोर्चा का नेता अवैध रूप से रेस्टोरेंट में शराब बेच रहा था.

3:17 AM. 19 Jan 23 9:47 PM. 18 Jan

रेलवे वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल ने अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इन पर अंकुश लगाने के लिये बुधवार को अभियान चलाया. वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने गाड़ी संख्या 13308 (किसान एक्सप्रेस ) की बाराबंकी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर पहुंचने पर सघन जांच की. इसमें 12 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खाने-पीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया. पूछताछ करने पर इनमें से 06 व्यक्तियों के पास से खाने-पीने का सामान गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर बेचने संबंधी वैध प्राधिकार पत्र मिले. जांच के बाद इन्हें छोड़ दिया गया. शेष 06 वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया. इन पर प्रति वेंडर रु० 1000/- का जुर्माना निर्धारित करते हुए इनसे कुल 6000/- रुपये जुर्माना राशि के रूप में वसूल कर रेल खाते में जमा किया गया. इसी गाड़ी पर लखनऊ से मल्हौर के मध्य एक अन्य व्यक्ति को गाड़ी पर अनधिकृत रूप से खाने-पीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया. जांच के दौरान इस व्यक्ति के पास से खाने-पीने संबंधी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया. उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिये रेल सुरक्षा बल बाराबंकी के सुपुर्द कर दिया गया.

2:13 AM. 19 Jan 23 8:43 PM. 18 Jan

कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान धरने पर

दिल्ली में कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान धरने पर बैठे हैं. देश के नामी कुश्ती खिलाड़ी दिल्ली में धरने पर बैठे हैं. कुश्ती संघ पर पहलवानों को परेशान करने का आरोप है. बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई पहलवान धरना दे रहे हैं. WFI अध्यक्ष और कैसरगंज से BJP सांसद के खिलाफ धरना दिया जा रहा है.

2:13 AM. 19 Jan 23 8:43 PM. 18 Jan

एमपी/एमएलए कोर्ट ने 18 सपा कार्यकर्ताओं को सुनाई सजा

फिरोजाबाद में जिला और सत्र न्यायालय के एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अम्बरीष त्रिपाठी ने 18 सपा कार्यकर्ताओं को सजा सुनाई है. वर्तमान महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीम सहित 18 कार्यकर्ताओं को 2-2 साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया है. साल 2008 में NH-2 को इन सभी कार्यकर्ताओं ने जाम किया था, जिसमें थाना उत्तर में अपराध संख्या 17/08 धारा 147,353,7 के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत हुआ था. शासन की तरफ से पैरवी लोक अभियोजक एमपी /एमएलए कोर्ट ब्रजेश यादव ने की.

11:54 PM. 18 Jan 23 6:24 PM. 18 Jan

CTET की परीक्षा का पेपर आउट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

CTET की परीक्षा का पेपर आउट कराकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर भर्ती कराने वाले गिरोह का एक सदस्य जनपद लखनऊ से गिरफ्तार. पकड़ा गया आरोपी अमित सिंह निवासी डी-2173, इन्दिरानगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ से गिरफ्तार हुआ है.

11:54 PM. 18 Jan 23 6:24 PM. 18 Jan

हैदराबाद पहुंचे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक हैदराबाद पहुंचे हैं. जहां उन्होंने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर बैठक की. बता दें नामी उद्योगपतियों के साथ ब्रजेश पाठक की बैठक हुई. ब्रजेश पाठक ने 15 हजार करोड़ के MOU साइन किए हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >