UP Breaking News Live: ग्रेटर नोएडा में वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार

UP Breaking News Live UPdates: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल शरीक हुए. वहीं, नोएडा में धारा 144 को 30 अप्रैल तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है. यूपी की ऐसी ही ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

Live Updates
4:05 AM. 2 Apr 22 10:35 PM. 1 Apr

मुख्यमंत्री ने चेटी चंद पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेटी चंद (भगवान झूलेलाल जयंती) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी ने सद्भाव और एकता का संदेश देकर समाज को एक नई राह दिखाई। वर्तमान परिवेश में भगवान झूलेलाल जी का संदेश और अधिक प्रासंगिक हो गया है.

12:55 AM. 2 Apr 22 7:25 PM. 1 Apr

लोगों को ठगने के आरोप में ग्रेटर नोएडा में एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में ग्रेटर नोएडा में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.त्रिवेणी सिंह, एसपी, साइबर क्राइम ने बताया कि उन्होंने वैवाहिक और आव्रजन विभाग की साइटों के माध्यम से लोगों को धोखा दिया. उनके पास अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, आरबीआई और प्रसिद्ध संस्थानों के नकली लेटरहेड थे. वह मेडिकल वीजा पर था और उसके 50 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ 10 बैंक खाते थे. 46 सिमकार्ड को जब्त कर लिया गया है.

10:03 PM. 1 Apr 22 4:33 PM. 1 Apr

डीआईजी एलआर कुमार को एसएसपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी

लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया था. उनके रिक्त स्थान पर अब डीआईजी एलआर कुमार को एसएसपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

10:03 PM. 1 Apr 22 4:33 PM. 1 Apr

अयोध्या की हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या की हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा की.

10:03 PM. 1 Apr 22 4:33 PM. 1 Apr

बलिया में 10 और कैरियर गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में बलिया में 10 और गिरफ्तारियां की गई हैं. पुलिस ने इन्हें कैरियर के आरोप में पकड़ा है.

10:03 PM. 1 Apr 22 4:33 PM. 1 Apr

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि की दी बधाई…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत-2079 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है. अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है. इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है. चैत्र नवरात्रि से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है. इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है. इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live UPdates: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल शरीक हुए. वहीं, नोएडा में धारा 144 को 30 अप्रैल तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है. यूपी की ऐसी ही ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >