UP Board Result 2021 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट जल्द हो सकता है घोषित, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

UP Board 10th and 12th Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 की तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, संभावना है कि यूपी बोर्ड के परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे. इस साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है इसलिए रिजल्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की मेरिट नहीं जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि छात्रों को इंम्प्रूवमेंट परीक्षा का भी मौका दिया जाएगा. यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Live Updates
1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

रोल नंबर नहीं तो ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

इस बार पंचायत चुनाव होने कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए थे. ऐसे में इन छात्रों उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट चेक करने का सुविधा दी जा सकती है.

1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं

– यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा

-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा

-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा

-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं

-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे

1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

ऑफिशियल वेबसाइट चेक करके देख सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट, upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर विजिट कर इसे चेक कर सकेंगे. गौरतलब है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 31 जुलाई तक कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है. वहीं, पिछले वर्षों को देखा जाए तो UPMSP कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के परिणाम एक ही दिन घोषित करता है.

1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

छात्रों को है परिणाम का इंतजार

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों को 31 जुलाई, 2021 तक कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था. इसे ध्यान में रखते हुए, उम्मीद है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2021 की तारीख दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच कहीं होगी. इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए छप्पन लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है और वे अपने परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.

1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

छात्रों को मिलेंगे औसत अंक

यूपी बोर्ड ने हाल में बताया था कि इंटर व हाईस्कूल समकक्षता के लिए आईटीआई पास छात्रों को हिन्दी के प्राप्तांक पर परिणाम देंगे. सैनिक, जेलबंदी परीक्षार्थी और पत्राचार शिक्षा द्वितीय वर्ष प्रायोगिक व गैर प्रायोगिक के छात्रों को औसत अंक मिलेंगे.

1:01 AM. 9 Jul 21 7:31 PM. 8 Jul

घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 की जांच कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं

होमपेज पर ‘यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021’ या ‘यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021’ चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें

डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

अपनी साख दर्ज करें और लॉगिन करें

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट लें

मुख्य बातें

UP Board 10th and 12th Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 की तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, संभावना है कि यूपी बोर्ड के परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे. इस साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है इसलिए रिजल्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की मेरिट नहीं जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि छात्रों को इंम्प्रूवमेंट परीक्षा का भी मौका दिया जाएगा. यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >